दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ी स्पिरीट 
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ी स्पिरीट, सामने आई असली वजह, न फीस न टाइमिंग विवाद

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने स्पिरीट छोड़ दी थी, जिसे लेकर काफी मतभेद हुए थे। हालांकि, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म छोड़ने का फैसला तब लिया जब उन्हें एटली की फिल्म का ऑफर मिला।

सोनाली झा

Deepika Padukone why Left Spirit: प्रभास स्टारर 'स्पिरीट' से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबरों ने कुछ वक्त पहले सुर्खियां बटोरी थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच वर्किंग आवर्स और फीस को लेकर मतभेद हुए, जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। लेकिन अब सामने आई एक रिपोर्ट ने इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने 'स्पिरीट' छोड़ने का फैसला किसी विवाद या असहमति की वजह से नहीं बल्कि एक बेहतर ऑफर मिलने के चलते लिया। रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया कि दीपिका को 'स्पिरीट' की स्क्रिप्ट और उनका रोल बेहद पसंद आया था और वह लगभग कॉन्ट्रैक्ट साइन करने ही वाली थीं। लेकिन तभी उन्हें एटली द्वारा निर्देशित एक फिल्म का ऑफर मिला, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

एटली की फिल्म

सूत्र के अनुसार, दीपिका को एटली की फिल्म का विषय और किरदार 'स्पिरीट' से ज्यादा आकर्षक लगा। ऐसे में उन्होंने दोनों फिल्मों में से एक चुनने का फैसला किया और 'स्पिरीट' से अलग हो गईं। इस नई रिपोर्ट ने उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि दीपिका और वांगा के बीच शूटिंग शेड्यूल, फीस या अन्य तकनीकी मुद्दों को लेकर विवाद हुआ था। बल्कि सच यह है कि उन्होंने प्रोफेशनल निर्णय लिया और निजी प्राथमिकताओं के आधार पर फिल्म बदली।

दीपिका की फिल्म

दीपिका पहले ही प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आ चुकी हैं, जबकि अल्लू अर्जुन के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी। ऐसे में उनके लिए यह नया कॉम्बिनेशन और रोल अधिक रोमांचक हो सकता है। हालांकि इस रिपोर्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि दीपिका का फैसला सोच-समझकर और स्क्रिप्ट की पसंद के आधार पर लिया गया था, न कि किसी विवाद के कारण।

दीपिका का करियर

दीपिका पादुकोण का करियर 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से शुरू हुआ, और 2007 में ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद, उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जैसे ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, और पठान। दीपिका ने कॉकटेल, पीकू, और फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। दीपिका ने हॉलीवुड में भी काम किया है।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता