रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर’ पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी बनी चर्चा, सुजैन बर्नर्ट ने उठाए सवाल

Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ की सफलता पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी चर्चा का विषय बन गई। इस बीच सुजैन बर्नर्ट ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। दीपिका ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म पहले ही देख ली थी।

सोनाली झा

Deepika Padukone Controversy On Ranveer Singh Film: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण की चुप्पी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। अब इस विवाद में सुजैन बर्नर्ट भी कूद पड़ी हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने रणवीर सिंह की तारीफ की, वहीं दीपिका पादुकोण ने इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

दीपिका पादुकोण की इस चुप्पी ने फैंस को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर वह अपने पति की सफलता पर कुछ क्यों नहीं कह रही हैं। इस बीच सुजैन बर्नर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका को टैग किया। उन्होंने लिखा कि वह अब भी इंतजार कर रही हैं कि दीपिका कब खुलकर रणवीर की तारीफ करेंगी। सुजैन बर्नर्ट का यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और इस मुद्दे को और हवा मिल गई।

दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी

लगातार बढ़ती चर्चाओं के बीच दीपिका पादुकोण ने आखिरकार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म पहले ही देख ली थी। दीपिका ने हल्के अंदाज में लिखा, “मैंने यह फिल्म आप सभी से पहले देख ली थी, अब मजाक किस पर है?” उनके इस जवाब ने कई लोगों को चौंका दिया।

कॉन्सर्ट में दिखीं रणवीर-दीपिका की जोड़ी

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई में एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। इसके बाद कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर दीपिका इवेंट्स में शामिल हो सकती हैं तो फिल्म की स्क्रीनिंग में क्यों नहीं दिखीं। इस पर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ लोग दीपिका का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उनकी चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, दीपिका के जवाब के बाद मामला थोड़ा शांत जरूर हुआ है, लेकिन यह विवाद दिखाता है कि सेलिब्रिटी की हर गतिविधि पर फैंस की नजर रहती है और छोटी-सी बात भी बड़ी चर्चा बन जाती है।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल