दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी स्पिरिट, अल्लू अर्जुन के साथ 800 करोड़ की फिल्म में मचाएंगी धमाल

दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी है। इसके बाद दीपिका ने अल्लू अर्जुन और एटली के साथ हाथ मिला लिया है। यह फिल्म एक पैरलल यूनिवर्स में सेट हाई ऑक्टेन ड्रामा होगी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई है। हाल ही में जहां खबरें थीं कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी है, वहीं अब उन्होंने साउथ के मेगा स्टार अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिला लिया है।

स्पिरिट में प्रभास के साथ दीपिका के होने की चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन प्रॉफिट शेयर, फीस और वर्किंग आवर्स को लेकर मतभेद के चलते बात नहीं बनी। अब दीपिका ने सांद्रता से भरे उस प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया और एक धमाकेदार फिल्म के लिए हामी भर दी है। एटली की अगली फिल्म, जिसका वर्किंग टाइटल AA22xA6 बताया जा रहा है।

इस फिल्म में दीपिका पहली बार पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक पैरलल यूनिवर्स में सेट हाई ऑक्टेन ड्रामा होगी जिसमें अल्लू अर्जुन डबल रोल में नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, उनका एक किरदार एक खूंखार योद्धा का भी होगा। फिल्म का स्केल भी चौंका देने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट 800 करोड़ रुपये रखा गया है। यानी यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने वाला है। दीपिका और अल्लू अर्जुन जैसी दो बड़ी हस्तियों का साथ आना फिल्म को पहले से ही चर्चा में ला चुका है।

दीपिका इससे पहले शाहरुख खान की जवान में एक एक्सटेंडेड कैमियो में नजर आई थीं, जिसे एटली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था और अब दीपिका एटली की अगली फिल्म में लीड रोल निभाने जा रही हैं, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। दीपिका के फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दीपिकाअल्लू ट्रेंड कर रहा है। उनके फैन्स को इस जोड़ी से एक नेक्स्ट लेवल एंटरटेनमेंट की उम्मीद है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप