L&T चेयरमैन के बयान पर भड़कीं दीपिका पादुकोण (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

L&T चेयरमैन के बयान पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, बोलीं-इतना बड़ा आदमी फिर भी ऐसी बातें कर रहा

हाल ही में L&T कंपनी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों की वर्क टाइमिंग को लेकर एक बयान दिया है। जिसे देख दीपिका पादुकोण भड़क गई हैं और उन्होंने इस बयान के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी राय रखी है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपका पादुकोण अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस L&T कंपनी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन के कर्मचारियों की वर्क टाइमिंग को लेकर दिए एक बयानों से काफी भड़क गई हैं और अब एक्ट्रेस ने इस बयान के खिलाफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी राय रखी है।

दरअसल, L&T कंपनी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने हाल ही में अपने कर्मचारियों की वर्क टाइमिंग को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो बेहद अजीबो गरीब है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

चेयरमैन ने अपने बयान में कही ये बातें

चेयरमैन ने अपने बयान में कहा है कि "आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक देख सकते हैं? चलिए, ऑफिस जाइए और काम करना शुरू कर दीजिए।" उन्होंने आगे कहा कि ''अगर उनके लोग रविवार को काम करते हैं तो इससे उन्हें काफी खुशी होती है।'' सिर्फ इतना ही नहीं, उनका कहना ये भी है कि वो खुद संडे के दिन भी काम करते हैं। इसलिए कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। हालांकि, चेयरमैन अपने इस बयान की वजह से इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में आ गए हैं।

आपको बता दें, इससे पहले एक दफा आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी ऐसा ही बयान दिया था और उनका कहना था कि युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें  दीपिका पादुकोण ने शेयर किया पोस्ट वहीं L&T चेयरमैन के इस बयान को सुनकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, ''एक ऐसा आदमी, जो इतने बड़े पद पर बैठा है, उसका इस तरह का बयान देने काफी हैरान करने वाला है।'' दीपिका ने अपने इस पोस्ट में एक हैशटैग भी इस्तेमाल किया है, जो कि #metalhealthmatters है। यानी दीपिका इस हैशटैग के जरिए ये बताना  चाहती हैं कि व्यक्ति के लिए मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी है। इसलिए हफ्ते में एक लीव जरूर मिलाना है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए