मनोरंजन

कृति सेनन और ओम राउत के किसिंग विवाद पर भड़कीं दीपिका चिखलिया, कहा- 'आज के दौर में किस करना...'

संदीप पांडे

मुंबई : साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) रामायण बेस्ड फिल्म है। जो 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) का कृति सेनन को किस करना विवाद में आ गया है। यह किस विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, हाल ही में ओम राउत और कृति सेनन तिरुपति वेंकेंटेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। जहां से लौटते वक्त मंदिर के बाहर ओम राउत ने कृति सेनन को किस किया था।

जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसके चलते कृति सेनन और ओम राउत को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

दीपिका चिखलिया ने आज तक से बातचीत में कहा, “आज के दौर के एक्टर्स ना ही किरदार में जा पाते हैं और ना ही वो उसके इमोशन्स को समझते हैं। उनके लिए रामायण सिर्फ एक फिल्म रही होगी। कृति आज के जनरेशन की एक्ट्रेस हैं इसलिए शायद ही वो इससे पूरी तरह कनेक्ट नहीं हो पाई होंगी। आज की जनरेशन में एक्टर्स को किसी को गले लगाना और उन्हें किस करना आम बात माना जाता है। एक्ट्रेस केवल भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कभी भी सीता के किरदार को नहीं जिया है।”

दीपिका ने अपने जमाने को याद करते हुए कहा, "मैंने सीता के किरदार को जिया है। हमारे समय में कोई हमारा नाम तक नहीं लेता था, कई लोग तो सेट पर आकर हमारे पैर तक छुते थे। हमारे समय में किस करना तो बहुत दूर गले तक नहीं लगाते थे। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खत्म होने के बाद वो अपने दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो जाएंगे और वो इसे भूल जाएंगे। उन्हें इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता है, लेकिन हमारे समय में ऐसा नहीं होता था।”  

गौरतलब है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कृति सेनन माता जानकी का रोल प्ले कर रही है जबकि सनी सिंह लक्षमण की भूमिका में हैं। वहीं सैफ अली खान फिल्म में रावण का किरदार कर रहे हैं और देवदत्त गजानन नागे हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म देशभर में 16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?