दीपिका चिखलिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

4000 करोड़ की मेगा फिल्म 'रामायणम्' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है

Deepika Chikhalia Reaction On Ramayan: रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की आने वाली भव्य फिल्म ‘रामायण’और उसके अहम कलाकारों पर अपनी बेबाक राय दी है।

यति सिंह

Deepika Chikhalia On Ramayanam: हिंदी सिनेमा पर जब भी रामायण की बात होती है, तो मानस पटल पर रामानंद सागर के उस दौर की यादें ताजा हो जाती हैं जिसने देश में एक नया इतिहास रच दिया था। आज के दौर में जब भव्य बजट और आधुनिक तकनीक के साथ इस अमर गाथा को दोबारा बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है, तो दर्शकों के मन में क्रेज बढ़ा रखा हैं।

इसी बीच, छोटे पर्दे की रामायण में मां सीता की भूमिका को जीवित करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली मेगा-बजट फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ने सिनेमा जगत और फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

4000 करोड़ के महाबजट की रामायण पर क्या बोलीं दीपिका

इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। खबरों के अनुसार इस भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। जब इस विषय पर पुरानी रामायण की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया से बात की तो उन्होंने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया।

दीपिका ने साफ तौर पर कहा कि 'किसी भी पौराणिक या धार्मिक कहानी को सिनेमा के बड़े पर्दे पर उतारना कभी भी आसान काम नहीं होता है। इसके लिए न केवल भारी-भरकम पूंजी की जरूरत होती है, बल्कि पूरी टीम पर एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी भी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई प्रस्तुति दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी पर जताया भरोसा

नई फिल्म रामायण में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का भूमिका निभा रही हैं। इन दोनों कलाकारों की योग्यता पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने काफी भरोसा जताया। उन्होंने दोनों के पुराने काम की सराहना करते हुए कहा कि वे दोनों बेहद सुलझे हुए और बेमिसाल कलाकार हैं।

एक्ट्रेस दीपिका के अनुसार साई पल्लवी के एक्टिंग में एक खास तरह की सादगी और गहराई देखने को मिलती है जो सीता के रोल के लिए बहुत जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता रणबीर कपूर अपनी हर भूमिका में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों स्टार अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान