सुनील शेट्टी, मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dacoit Trailer Review: डकैत का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए सुनील शेट्टी, बोले- फिल्म में है सिनेमा हिलाने की ताकत

Suniel Shetty Reaction: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की ‘डकैत’ का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। सुनील शेट्टी ने इसे जोशीला और दमदार बताया। फिल्म में एक्शन सीन के लिए अदिवि ने खुद खतरनाक स्टंट किए हैं।

सोनाली झा

Suniel Shetty Reaction On Dacoit Trailer: सुनील शेट्टी ने डकैत: एक प्रेम कथा के ट्रेलर की खुलकर तारीफ करते हुए इसे 'जोशीला और पावरफुल' बताया है। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर यह फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 4 अप्रैल को रिलीज हुए इस ट्रेलर में रोमांस, धोखा और बदले की कहानी को दमदार अंदाज में पेश किया गया है।

डकैत: एक प्रेम कथा की कहानी एक ऐसे आशिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में धोखा मिलने के बाद बदले की आग में सब कुछ दांव पर लगा देता है। ट्रेलर में इमोशंस और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सुनील शेट्टी, जो आमतौर पर फिल्मों की कम ही तारीफ करते हैं, इस बार खुद को रोक नहीं पाए।

सुनील शेट्टी ने कही ये बड़ी बात

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि यह दमदार, जोशीला और ऊर्जा से भरपूर है। सुनील शेट्टी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म हिंदी और साउथ सिनेमा दोनों में हलचल मचाने की क्षमता रखती है। सुनील शेट्टी के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

खतरनाक स्टंट खुद कर रहे हैं अदिवि शेष

फिल्म को खास बनाने के लिए कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है। अदिवि शेष ने फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि खुद ही खतरनाक स्टंट किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म में कई कार एक्शन सीन्स हैं, जिनमें उन्होंने खुद गाड़ी चलाई। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसे सीन पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते और इन्हें करते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।

रिलीज को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया और सुनील शेट्टी जैसे सितारों की तारीफ के बाद यह फिल्म पहले से ही चर्चा में आ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ट्रेलर जैसा ही दमदार प्रदर्शन कर पाती है या नहीं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी