अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बनी 2026 की चौथी बड़ी टॉलीवुड ओपनर, पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी निगाहें

Dacoit की ओपनिंग को लेकर मिलेजुले अनुमान हैं। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म पहले दिन 2–4 करोड़ कमा सकती है, जिससे टॉप 3 ओपनर्स में जगह मुश्किल दिख रही है, लेकिन सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है।
Adivi Sesh And Mrunal Thakur Dacoit Box Office Day 1 Prediction
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dacoit Box Office Day 1 Prediction: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म डकैत 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म से दर्शकों को अच्छी उम्मीदें हैं, लेकिन रिलीज से पहले इसका बज (हाइप) कुछ खास मजबूत नजर नहीं आ रहा। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, जिससे ओपनिंग कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत कर सकती है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग ले सकती है। यह आंकड़ा इसे 2026 की टॉप 3 टॉलीवुड ओपनर्स में शामिल होने से दूर रख सकता है। इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्मों में ‘द राजा साब’ (62.9 करोड़), ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ (41.6 करोड़) और ‘अनागनागा ओका राजू’ (5.5 करोड़) शामिल हैं। ऐसे में डकैत के लिए इन आंकड़ों को पार करना काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। हालांकि, यह ‘भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ (2.6 करोड़) से आगे निकलकर चौथी बड़ी ओपनर बन सकती है।

कम प्रतिस्पर्धा का मिल सकता है फायदा

फिल्म के पक्ष में एक बड़ी बात यह है कि फिलहाल सिनेमाघरों में कोई बड़ी तेलुगु फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में डकैत को सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसकी कमाई में उछाल आ सकता है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट या कम से कम सेफ जोन में आने के लिए भारत में 70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा।

स्टार कास्ट और निर्देशन पर टिकी उम्मीदें

डकैत का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा डकैत में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। भले ही डकैत की ओपनिंग बहुत बड़ी न हो, लेकिन अगर फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद आती है, तो यह धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना सकती है। आने वाले दिनों में इसका असली प्रदर्शन वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com