क्राइम बीट ट्रेलर रिव्यू: खोजी पत्रकार के तौर पर साकिब ने जीता लोगों का दिल  
मनोरंजन

Crime Trailer Review: साकिब सलीम ने दांव पर लगा दी जान, ऋतिक की गर्लफ्रेंड ने खींचा ध्यान

Crime Trailer Review In Hindi: साकिब सलीम की नई वेब सीरीज 'क्राइम बीट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। खोजी पत्रकार के तौर पर साकिब ने लोगों का दिल जीता है। सबा आजाद ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।

अनिल सिंह

साकिब सलीम की नई वेब सीरीज 'क्राइम बीट' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर देख कर वेब सीरीज देखने के लिए दर्शक उत्सुक हो गए हैं। दर्शकों का यह मानना है कि यह वेब सीरीज अच्छा प्रदर्शन करेगी। वेब सीरीज में साकिब सलीम ने खोजी पत्रकार की भूमिका निभाई है। जिसके रोल में वह बखूबी जच रहे हैं। उन्होंने रिपोर्टिंग के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी है। ऐसे में ट्रेलर में साकिब सलीम दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आए हैं और सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रिया में भी यह बात साफ नजर आ रही है। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी वेब सीरीज में अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्होंने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।

2 मिनट 53 सेकंड का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। इस वेब सीरीज में साकिब सलीम ने खुद को साबित किया है और वह अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय करते हुए नजर भी आए हैं।  यही कारण है कि ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है और वह वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। साकिब सलीम और सबा आजाद 14 साल बाद एक साथ नजर आए हैं।  और यह दर्शकों के लिए बेहद एक्साइटिंग है। साकिब सलीम न्यू वेब सीरीज में (अभिषेक सिन्हा) का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल्ली की गलियों में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वेब सीरीज रिलीज होने से पहले ही इसके डायलॉग जबरदस्त तरह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस वेब सीरीज के ट्रेलर में एक डायलॉग दिखाया गया है, 'सबका सही और गलत अलग-अलग होता है।' इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है, वहीं एक और डायलॉग है जिसमें एडिटर और पत्रकार के बीच बहस हो रही है। जहां वह साकिब सलीम को स्टोरी करने से रोकते हैं और कहते हैं, करने कौन देगा तुम्हें और साकिब सलीम का जवाब होता है रोकेगा कौन। इस तरह के कुछ डायलॉग है जो वेब सीरीज रिलीज होने के पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं।  zee5 पर यह वेब सीरीज 21 फरवरी से प्रीमियम होगी।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस