क्राइम पेट्रोल के इस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

क्राइम पेट्रोल के इस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री पर टूटा गम का पहाड़

Nitin Chauhan Death: टेलीविजन अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस खबर को सुनते ही टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को झटका लगा है है।

निक्की राय

मुंबई: 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 5', 'क्राइम पेट्रोल' और 'तेरा यार हूं मैं' जैसे शो में नजर आ चुके टेलीविजन अभिनेता नितिन चौहान की आत्महत्या की दुखद खबर सामने आ रही है। 35 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया। नितिन के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है, कई सहकर्मियों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है।

नितिन चौहान ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक नितिन ने सुसाइड किया है। उनके निधन से उनके दोस्त भी सदमें में हैं। सुदीप साहिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धांजलि पोस्ट करते हुए लिखा, "शांति से आराम करो, दोस्त।" नितिन के पिता अपने बेटे का शव लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नितिन के दोस्त कुलदीप ने बताया, "हमें आज सुबह पता चला जब उसके पिता और बहन ने हमें फोन करके बताया कि नितिन की मौत हो गई है और उन्होंने बताया कि मौत का कारण आत्महत्या है। हम भी उतने ही सदमे में हैं क्योंकि वह अगले महीने दिल्ली आने वाला था और हमारी योजना खाटू श्याम जी के मंदिर में साथ जाने की थी।"

खाटू श्याम मंदिर जाने का था प्लान

कुलदीप ने आगे कहा, "अभी हम उनके परिवार के साथ यहाँ बैठे हैं, उनके पिता उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने के लिए मुंबई आए हैं। हम भी उनके यहाँ आने का इंतजार कर रहे हैं। अंकल की फ्लाइट रात 10 बजे है, इसलिए सुबह 4-5 बजे तक वे पहुंच जाएंगे। पिछले महीने, नितिन ने राजस्थान जाने की योजना बनाई थी और वह हर कुछ महीनों में यहां आता था। वह हमारी जिंदगी है, उसके साथ हमारी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। हमारी सभी यात्राओं के लिए, नितिन ने सुनिश्चित किया कि वह हमें गाड़ी चलाकर ले जाए और हमें आरामदेह रखे।" यह भी देखें-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ केस दर्ज करवाना पड़ा सलमान खान को भारी, फिर से मिली जान की धमकी

इन शोज में कर चुके हैं काम

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले नितिन चौहान को पहली बार रियलिटी शो 'दादागिरी 2' जीतने के बाद व्यापक पहचान मिली थी। उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 2022 में थी। फिलहाल पुलिस उनकी मौत के पीछे की वजह की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर भी नितिन के फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई इस खबर से हैरान है।

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट