सोहम शाह (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sohum Shah: क्रेजी से लेकर तुम्बाड तक, सोहम शाह ने हर रोल में जान डालकर साबित की अपनी वर्सेटिलिटी

सोहम शाह ने क्रेजी में डॉ अभिमन्यु सूद के किरदार में एक इंटेंस और दिल धड़काने वाली जर्नी पर दर्शकों को ले जाते हैं, जहां एक पिता अपनी मेडिकल स्किल्स का इस्तेमाल करके अपनी बेटी की जिंदगी को खतरे से बचाने की कोशिश करता है।

सोनाली झा

मुंबई: सोहम शाह हमेशा से भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदार चुने हैं, जो न सिर्फ कहानी की सीमाओं को लांघते हैं, बल्कि दर्शकों के लिए एक नई दुनिया भी रचते हैं। तुम्बाड जैसी अनोखी फिल्म को पर्दे पर उतारना हो या अलग-अलग जॉनर में गहराई से भरे किरदारों में जान डालना है। सोहम ने हर बार अपनी काबिलियत साबित की है। अब उनकी नई फिल्म क्रेजी भी उनके सफर में एक और बड़ा माइलस्टोन साबित हुई है।

बॉलीवुड में क्रेजी जैसी फिल्में कम ही बनती हैं जहां पूरी कहानी का भार सिर्फ एक एक्टर के कंधों पर हो, लेकिन सोहम शाह ने क्रेजी में इस चुनौती को पूरी हिम्मत के साथ स्वीकार किया। डॉ अभिमन्यु सूद के किरदार में सोहम ने एक इंटेंस और दिल धड़काने वाली जर्नी पर दर्शकों को ले जाते हैं, जहां एक पिता अपनी मेडिकल स्किल्स और तेज दिमाग का इस्तेमाल करके अपनी बेटी की जिंदगी को खतरे से बचाने की कोशिश करता है। पूरी फिल्म की टेंशन और थ्रिल को अकेले अपने दम पर बनाए रखना सोहम के दमदार अभिनय और परफॉर्मेंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग की ताकत को साबित करता है।

सोहम शाह का विनायक राव का किरदार आज भी उनके सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेज़ में से एक माना जाता है। लालच और एक शापित गांव के अंधेरे रहस्यों में फंसे एक इंसान के रूप में उन्होंने ऐसा परफॉर्मेंस दिया, जो नेचुरल, इंटेंस और बेहद डरावना था। विनायक के युवा महत्वाकांक्षा से लेकर उसके धीरे-धीरे जुनून में डूबने तक के सफर को सोहम ने इतनी सच्चाई और पकड़ के साथ निभाया कि हर फ्रेम में उनके किरदार की गहराई साफ तौर से नजर आई।

महारानी में सोहम शाह ने भीमा भारती का किरदार निभाया था, जो एक तेज़-तर्रार और चालाक नेता है। सत्ता के संघर्ष, विश्वासघात और राजनीतिक जोड़-तोड़ से भरे इस सफर में सोहम ने अपने किरदार में ऐसा करिश्मा भरा कि भीमा भारती हर पल अनप्रेडिक्टेबल और दिलचस्प नज़र आए। चुनावी रैलियों में उनकी दमदार मौजूदगी हो या बंद दरवाज़ों के पीछे के उनके भावुक पल – सोहम ने हर शेड को इतनी खूबसूरती से निभाया कि उनके किरदार ने शो की कहानी को नई गहराई दी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन