मनोरंजन

फिल्म ‘द क्रू' में हुई कॉमेडियन कपिल शर्मा की एंट्री

रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘द क्रू' का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे।

काजल चोपड़े

मुंबई: अभिनेत्री तब्बू (Tabu) ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'द क्रू' (The Crew) के पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। इस फिल्म में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

तब्बू ने सोमवार रात कपिल शर्मा के साथ ली गई सेल्फी साझा करते हुए लिखा, "आप आए बहार आई। फिल्म 'द क्रू' का हिस्सा बनने के लिये दिल की गहराइयों से आपका धन्यवाद कपिल। आपके शो में होने से लेकर आपको मेरे सह-कलाकार के रूप में देखना मेरे लिये हमेशा एक खुशी की बात रही है।"

शर्मा ने कहा कि तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए सम्मान की बात है।कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तब्बू जी, मैं आपकी पहली फिल्म से ही आपका प्रशंसक हूं। आपके इस स्नेह के लिए धन्यवाद।"

रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘द क्रू' का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे। (एजेंसी)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज