Chirag Paswan Vishal Singh Ganpati Visarjan: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। हमेशा हंसते खिलखिलाते हुए चिराग पासवान की आंखों में आंसू देखने के लिए मिल रहे है। चिराग पासवान का ये इमोशनल साइड तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
दरअसल मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान को उनके बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह और उनके परिवार के साथ स्पॉट किया गया। जहां बाप्पा को विदाई देते समय चिराग पासवान खुद को रोक नहीं पाए और विसर्जन के दौरान ही उनकी आंखें नम हो गई।
साथ निभाया साथिया जैसे टीवी सीरियल से मशहूर हुए एक्टर विशाल सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दोनों को गणपति विसर्जन के दौरान साथ में स्पॉट किया गया। इन दोनों के कपड़ों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि ये दोनों ही ब्राइट पिंक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे है। भगवान गणेश को विदा करते समय दोनों को ही फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया है। इससे ये साफ कहा जा सकता है कि दोनों के लिए बाप्पा को विसर्जित करता काफी मुश्किल था।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गणेश विसर्जन की वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों को भी चिराग पासवान को ट्रोल करने का मौका मिल गया। कई यूजर्स विशाल सिंह और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब विशाल सिंह और चिराग पासवान को एक साथ स्पॉट किया गया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों की नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर दी थी। विशाल सिंह और चिराग पासवान की दोस्ती अक्सर शक के घेरे में नजर आती है।