Bollywood Stars Started From TV: छोटे पर्दे से की थी करियर की शुरुआत, बड़े पर्दे पर आते ही छाए ये सुपरस्टार्स

TV to Bollywood: बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि टीवी से की थी। शाहरुख खान, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत समेत कई कलाकार आज बड़े नाम हैं।
Bollywood Stars Started From TV
टीवी टू बॉलीवुड (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on
Bollywood Stars Started From TV
बॉलीवुड के 'किंग खान' ने साल 1989 में दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल फौजी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'सर्कस' सीरियल में भी काम किया। हालांकि छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखरने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर भी दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया।(सौ. सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Started From TV
मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने साल 1995 में लोकप्रिय सिटकॉम हम पांच से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने राधिका माथुर का किरदार निभाया था। जी टीवी पर आने वाला ये कॉमेडी सीरियल आज भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे आइकॉनिक सीरियल में से एक है। (सौ. डिजाइन फोटो)
Bollywood Stars Started From TV
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले दिवंगत एक्टर इरफान खान भी छोटे पर्दे की ही खोज है। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने से पहले इरफान खान चाणक्य, चंद्रकांता और भारत एक खोज जैसे ऐतिहासिक टीवी सीरियलों में काम कर चुके है। (सौ. सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Started From TV
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे जिन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में अपनी एक शानदार पहचान बनायी थी। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2008 में किस देश में है मेरा दिल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि साल 2009 में पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख की भूमिका निभाकर उन्होंने हर किसी के दिलों पर राज किया था।(सौ. सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Started From TV
साल 2024 का बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के साथ ही की थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले यामी गौतम ने चांद के पार चलो और ये प्यार ना होगा कम जैसे टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा था। (सौ. डिजाइन फोटो)

Bollywood Stars Started From TV
रॉक ऑन, बोच बच्चन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और पुलिसगिरी जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई भी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम रह चुकी है। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में कसम से सीरियल में काम किया था। (सौ. सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Started From TV
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवानों बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुकी है। उन्होंने साल 2012 में मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियां से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और कुमकुम भाग्य जैसे टीवी सीरियल्स ने उन्हें बॉलीवुड में जगह दिलायी। (सौ. सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com