Highlights
14 नवंबर को देशभर में मनाया जाता है चिल्ड्रेन्स डे।
लकड़ी की काठी बच्चों के पसंदीदा एवरग्रीन गानों में शामिल है।
तारे जमीन पर का बम बम बोले बढ़ाएगा बच्चों का उत्साह।
इन 5 बॉलीवुड गानों से बनाएं चिल्ड्रेन्स डे की खास प्लेलिस्ट।
बॉलीवुड फिल्म मासूम का यह एवरग्रीन सॉन्ग लकड़ी की काठी आज भी बच्चों की पहली पसंद है। इसकी मजेदार धुन और प्यारे बोल चिल्ड्रेन्स डे की मस्ती को चार गुना कर देते हैं।
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर का यह गाना बम बम बोले बच्चों के उत्साह और शरारतों को खूबसूरती से दिखाता है। इसकी धुन पर बच्चे खुद को नाचने से रोक नहीं पाएंगे।
फिल्म सन ऑफ इंडिया का यह फेमस सॉन्ग नन्हा मुन्ना राही हूं बच्चों में देशभक्ति और आत्मविश्वास का जज्बा जगाता है। चिल्ड्रेन्स डे के स्कूल प्रोग्राम के लिए यह शानदार ऑपशन है।
फिल्म दूर की आवाज का यह खूबसूरत सॉन्ग हम भी अगर बच्चे होते बचपन की मासूमियत और खुशियों को बयां करता है। इसे सुनकर बड़े भी अपने बचपन की यादों को ताजा कर देंगे।
फिल्म दोस्ती का यह इमोशनल और प्रेरणादायक सॉन्ग बच्चें तुम तकदीर हो बच्चों के जरूरत को खूबसूरती से दर्शाता है। चिल्ड्रेन्स डे पर बच्चों को समर्पित इस गाने को प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।