टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि आमिर खान थे हमलावरों का असली निशाना, पूछताछ में किए 5 बड़े खुलासे

Aamir Khan: टाइगर श्रॉफ अटैक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर नए दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आमिर खान के घर की भी रेकी की थी। साथ ही सलमान खान भी इनके निशाने पर थे।
Tiger Shroff Attack Aamir Khan
टाइगर श्रॉफ और आमिर खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Tiger Shroff Attack Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद से पूरा बॉलीवुड इस घटना से डरा हुआ है। दोनों मुख्य हमलावरों के पकड़े जाने के बाद से लगातार कोई ना कोई बड़े खुलासे हो रहे हैं।

हाल ही में पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन आरोपियों ने ये स्वीकार किया है कि उनका मेन टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि आमिर खान थे। आमिर खान पर हमला करने के लिए इन दोनों ने पूरी तैयारी कर ली थी। हालांकि किसी कारणवश ये दोनों आमिर को निशाना नहीं बना पाए और टाइगर श्रॉफ पर हमले का फैसला किया।

आमिर खान थे निशाने पर

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनका पहला टारगेट आमिर खान थे। इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान को निशाना बनाने की पूरी साजिश रच ली थी। हमले से पहले उन्होंने आमिर खान के बांद्रा स्थित पुराने घर की तीन बार रेकी भी कर ली थी।

इस कारण बच गए आमिर खान

लेकिन आमिर खान या तो शूट के लिए बाहर रहते थे या कई दिनों तक वे अपने घर से नहीं निकलते थे, जिसकी वजह से आरोपियों को समझ आ गया कि आमिर खान को निशाना बनाना मुश्किल रहेगा। दरअसल गौरी स्प्रेट के साथ शादी के बाद आमिर खान बांद्रा से साउथ बॉम्बे शिफ्ट हो गए हैं, हालांकि हमलावरों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। जब

जैसे ही उन शूटर्स को ये पता चला उन्होंने आमिर को निशाना बनाने का प्लान छोड़ दिया और अपने दूसरे टारगेट टाइगर श्रॉफ की ओर बढ़ गए। इन आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को अक्सर फुटबॉल खेलने निकलते है, इसीलिए उन्होंने टाइगर पर हमले की प्लानिंग की।

Tiger Shroff Attack Aamir Khan
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन के मामले पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

रणबीर कपूर और सलमान खान के घर की भी की थी रेकी

पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने एक और बड़ा खुलासा किया है। इन शूटर्स ने खुलासा किया है कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले उन्होंने रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी। हालांकि एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण उन्होंने इस प्लान को भी छोड़ दिया। यहीं नहीं इन आरोपियों ने ये भी बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर भी हमले की प्लानिंग की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com