मनोरंजन

छत्तीसगढ़ से विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया ऐतिहासिक कदम, 'द साबरमती रिपोर्ट' के 31 शो किए बुक

'द साबरमती रिपोर्ट' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये पूरे देश की आवाज बन गई है। इस फिल्म ने भारत के इतिहास की एक बेहद अहम घटना की सच्चाई सबके सामने रखी है। फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है, पूरे देश में हलचल मचा दी है।

सोनाली झा

मुंबई: 'द साबरमती रिपोर्ट' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये पूरे देश की आवाज बन गई है। इस फिल्म ने भारत के इतिहास की एक बेहद अहम घटना की सच्चाई सबके सामने रखी है। फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है, पूरे देश में हलचल मचा दी है और दर्शकों और आलोचकों से खूब तारीफें बटोरी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म की सच्चाई को बेबाकी से दिखाने के लिए इसकी तारीफ की है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ के कुरूद से विधायक अजय चंद्राकर ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फिल्म के 31 शो बुक किए हैं, जो 27 नवंबर से 8 दिसंबर तक सभी के लिए फ्री होंगे। विधायक अजय चंद्राकर के इस उदार सहयोग की घोषणा की है।

साथ ही भाजपा छत्तीसगढ़ ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा है कि गुजरात गोधरा कांड की वास्तविकता को देश के समक्ष रखने वाली द साबरमती रिपोर्ट फ़िल्म का आगामी 27 नवंबर से 8 दिसंबर यानी कुल 31 शो निःशुल्क होने जा रहा है। द साबरमती रिपोर्ट सत्य की एक साहसिक प्रस्तुति। भाजपा कुरूद की ओर से 'द साबरमती रिपोर्ट' का भव्य प्रदर्शन। सच्चाई को समझने और जानने का सुनहरा मौका। आइए, बनें इस ऐतिहासिक पल के साक्षी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने राज्य में फिल्म को टैक्स-फ्री करने की इच्छा जताई है। वहीं, पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी फिल्म की दमदार कहानी की तारीफ की है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम