छठ पूजा की मशहूर गायिका (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Chhath Puja Songs: इन 5 गायिकाओं की आवाज से गूंजते है छठ घाट, शारदा सिन्हा से शिल्पी राज तक

Chhath Puja Songs 2026: छठ महापर्व पर लोकगीतों की गूंज हर घाट और घर में सुनाई देती है। शारदा सिन्हा और अनुराधा पौडवाल समेत इन 5 गायिकाओं के गीत त्योहार का उत्साह बढ़ाते हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • छठ पूजा पर गूंजते हैं इन 5 मशहूर गायिकाओं के गीत

  • शारदा सिन्हा से अनुराधा पौडवाल तक, भक्ति गीतों की खास लिस्ट

  • मालिनी अवस्थी, कल्पना पटवारी और शिल्पी राज के छठ गीत

Chhath Puja Popular Female Singers: बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में कल से ही छठ महापर्व का शुभारंभ होने जा रहा है। छठ महापर्व आस्था, शक्ति और लोकपरंपरा का अनूठा संगम है। इस 4 दिनों तक चलने वाले त्योहार में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है।

छठ पूजा की सबसे खास बात ये है कि नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, हर रस्म के साथ छठ के गीतों का विशेष महत्व माना जाता है। भारत में छठ पूजा के गीतों के बिना त्योहार की रौनक फीकी लगती है। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की छठ घाटों पर गूंजने वाली आवाज के छठ तो और भी स्पेशल बनाती हैं।

शारदा सिन्हा

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर पद्म भूषण शारदा सिन्हा की आवाज छठ महापर्व की पहचान बन चुकी है। उनके गीतों में लोकसंस्कृति, आस्था और परंपरा की खूबसूरत झलक मिलती है।

केलवा के पात पर: इस गीत में तोते को केले के पत्ते पर न बैठने की विनती के जरिए छठ पूजा की परंपरा और लोकभावना को दर्शाया गया है।

हो दीनानाथ: सूर्य देव और छठी मैया की आराधना से जुड़ा भावुक लोकगीत।

उग हो सूरज देव: उषा अर्घ्य के समय सूर्य देव के उदय की प्रतीक्षा और श्रद्धा को बयां करता गीत।

अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल ने हिंदी भक्ति संगीत के साथ भोजपुरी छठ गीतों में भी अपनी आवाज से खास पहचान बनाई है। उनके गाए पारंपरिक गीत छठ के दिनों में खूब सुनाई देते हैं।

कांच ही बांस के बहंगिया: बांस की बहंगी में पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर घाट पहुंचने की परंपरा को दर्शाता गीत।

मारबो रे सुगवा धनुष से: छठ पूजा की लोककथा और परंपराओं से जुड़ा लोकप्रिय गीत।

मालिनी अवस्थी

पद्म श्री से सम्मानित लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी पारंपरिक गायकी और लोकधुनों के लिए जानी जाती हैं। उनके छठ गीतों में बिहार और पूर्वांचल की सांस्कृतिक झलक सुनने को मिलती है।

उगा ए आदितमल: पद्म श्री मालिनी अवस्थी द्वारा गाया गया उगा ए आदितमल एक पारंपरिक भोजपुरी छठ पूजा गीत है, जिसे सूर्य देव को उषा अर्घ्य अर्पित करने के प्रसंग पर फिल्माया गया है।

कल्पना पटवारी

भोजपुरी लोकसंगीत की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी ने छठ पूजा से जुड़े कई गीतों को अपनी आवाज दी है। उनके गानों में लोकपरंपराओं और छठ व्रत की आस्था का रंग देखने को मिलता है।

हाथ में अरघ लिहले: मशहूर भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी द्वारा गाया गया एक पारंपरिक छठ पूजा गीत है जो छठ महापर्व के अर्घ्य की परंपरा और आस्था को दर्शाता है।

शिल्पी राज

भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज के छठ गीत भी त्योहार के दौरान श्रोताओं के बीच पसंद किए जाते हैं। उनके गीतों में पारंपरिक बोलों के साथ आधुनिक संगीत का मेल सुनने को मिलता है।

जुगे जुगे रही एहवत: यह छठी मैया से सुहाग की सलामती की कामना करने वाला एक चर्चित गीत है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अरविंद केजरीवाल! बेटी हर्षिता को भी दी जान से मारने की धमकी, मांगी बड़ी रकम

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन