सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Celina Jaitly Son Grave: सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं, भावुक वीडियो देखकर टूट गया फैंस का दिल

Celina Jaitly ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर रोती नजर आईं। तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने बताया कि एक मां होने के नाते वह गहरे दर्द से गुजर रही हैं।

सोनाली झा

Celina Jaitly Emotional Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रहीं सेलिना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। वीडियो में एक्ट्रेस अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर बैठकर रोती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलिना जेटली अपने बेटे की कब्र के पास बैठी हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। जैसे ही वह कब्र के करीब पहुंचती हैं, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। एक्ट्रेस ने कब्र को कपड़े से साफ किया और बेटे को याद करते हुए भावुक हो गईं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

तलाक की खबरों के बीच शेयर किया वीडियो

पिछले कुछ समय से सेलिना जेटली अपने पति पीटर हाग के साथ रिश्तों को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने यह वीडियो साझा करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया। वीडियो पर उन्होंने लिखा कि ऑस्ट्रिया में चल रही तलाक की सुनवाई ने उनका दिल तोड़ दिया है।

फैंस ने दिया हौसला

सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके पास यह वीडियो शेयर करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था, क्योंकि वह लोगों को बताना चाहती थीं कि एक मां के दिल पर क्या गुजरती है। सेलिना जेटली के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने एक्ट्रेस को मजबूत बने रहने की सलाह दी, जबकि कुछ ने उनके दुख को महसूस करते हुए संवेदनाएं व्यक्त कीं।

लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं सेलिना

सेलिना जेटली ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी और अपने परिवार पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी लगातार खबरों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने तलाक के मामले में अपने पति से आर्थिक सहायता की मांग भी की है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान