जैकलीन फर्नांडिस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cannes 2025 में जैकलीन फर्नांडिस का मिनिमल लुक, विदेशी हसीनाओं के आगे पड़ा फीका

कान्स 2025 लगातार सुर्खियां में है। पहले दिन जहां उर्वशी रौतेला ने अपने अनोखे तोते के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस व्हाइट ड्रेस पहने दिखीं। लेकिन इस बार उनका लुक लोगों को खास पसंद नहीं आया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 13 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर के सितारों का फ्रांस में जमावड़ा देखने को मिल रहा है। जहां पहले दिन उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर तोते के साथ एंट्री कर सबको चौंका दिया, तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने अपने स्टाइल से सुर्खियां बटोरने की कोशिश की। लेकिन इस बार उनका लुक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

दरअसल, कान्स में अपने पहले दिन की अपीयरेंस के लिए जैकलीन ने ट्रेडिशनल गाउन या ग्लैमरस ड्रेस की जगह एक सफेद पैंटसूट चुना। इसके साथ उन्होंने सिल्वर फ्लोरल सीक्विन्स वाला स्ट्रैपलेस कॉरसेट पहना, जो कान्स के ड्रेस कोड से मैच करता तो दिखा, लेकिन वो विदेशी हसीनाओं के आगे फीका रहा।

कान्स में जैकलीन फर्नांडिस का लुक उन्होंने व्हाइट शर्ट को खुले बटन्स के साथ स्टाइल किया और मैचिंग ट्राउजर के साथ इस लुक को फॉर्मल टच दिया। यह अंदाज फेस्टिवल के बजाए किसी ऑफिस पार्टी जैसा नजर आया। कॉरसेट के जरिए लुक में ग्लैमर जोड़ने की कोशिश तो की गई, लेकिन वह स्टाइल में वह ‘वॉव’ फैक्टर नजर नहीं आया, जिसकी उम्मीद की जाती है। अगर उनके एक्सेसरीज की बात करें, तो जैकलीन फर्नांडिस ने मिनिमल लुक को बरकरार रखते हुए पर्ल स्टड ईयररिंग्स, रिंग्स, स्टाइलिश चश्मा और शाइनी सिल्वर हील्स पहनीं। उनका मेकअप भी मैट फिनिश में था, जिसमें न्यूड लिपशेड, आईशैडो, ब्लश और डिफाइंड आईब्रो शामिल थीं। बालों को उन्होंने साइड पार्टीशन के साथ स्लीक रखा और हल्की वेव्स में स्टाइल किया था।

विदेशी हसीनाओं के आगे फीकी दिखी एक्ट्रेस  हालांकि, जैकलीन की यह कोशिश थोड़ी अलग रही, लेकिन कान्स के ग्लैमर स्टैंडर्ड्स के मुकाबले यह लुक फीका ही साबित हुआ। जहां विदेशी हसीनाओं ने फैशन गेम में अपना जलवा दिखाया, तो वहीं जैकलीन का यह स्टाइल थोड़ा पीछे रह गया। फिर भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सिंपल और सोबर अपीयरेंस की तारीफ कर रहे हैं और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इसके बाद कान्स के दूसरे दिन एक्ट्रेस थोड़ा यूनिक ड्रेस में दिखीं। जिसकी तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें वह पहले दिन की तरह व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। लेकिन इस बार उनका ड्रेस अलग रहा और उनके पूरे आउटफिट पर सिल्वर एक्सेसरीज भी लगी हुई थी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप