डेल हेडन की मौत ने लोगो को किया हैरान 
मनोरंजन

डेल हेडन की संदिग्ध मौत से दहल गई दुनिया, बेडरूम में भर गई थी ये जहरीली गैस

कैनेडियन मॉडल और एक्ट्रेस डेल हैडन की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। एक्ट्रेस की मौत ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। उनकी लाश उनके घर के बेडरूम में मिली घर में कार्बन मोनोऑक्साइड फैल गई थी।

अनिल सिंह

मुंबई: कैनेडियन एक्ट्रेस और मॉडल डेल हैडन 76 साल की उम्र में अपनी ही घर में मृत अवस्था में पाई गई। उनके बेडरूम में जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) फैल गई थी। और इसी वजह से उनकी मौत हुई ऐसा कहा जा रहा है। उनकी लाश उनके पेंसिल्वेनिया स्थित घर पर मिली है। पुलिस घर में जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड कैसे फैली इसकी जांच कर रही है। डेल हैडन की मौत की खबर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों ने बताया है कि जांच करने वाले अधिकारी यह कह रहे हैं कि गैस हीटिंग सिस्टम और एग्जॉस्ट पाइप में खामी होने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हुई। घर में गैस इतनी ज्यादा फैल गई कि उसके संपर्क में आने से दो डॉक्टर और एक पुलिस अधिकारी भी बेहोश हो गए थे। गैस हीटिंग सिस्टम में यह खामी कैसे उत्पन्न हुई इसकी जांच की जा रही है। एक्ट्रेस और मॉडल होने के अलावा डेल हैडन एक्टिविस्ट भी रही। वुमन 1 नाम का संगठन उन्होंने शुरू किया। इस संगठन के तहत वह महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा दिलाने का काम करती थी।

डेल हैडन ने बतौर मॉडल 1970 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1980 के दशक में वॉग, कॉस्मापॉलिटन, एले और स्क्वायर जैसे बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर वह दिखाई दी। उन्होंने बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। 1970 से 90 के दशक में उन्होंने करीब दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों में जॉन क्यूसेक की 'बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे' बेहद लोकप्रिय हुई थी। लेकिन उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और उनकी मौत पर हैरानी जताते हुए भी नजर आ रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार