श्रुति हासन और अनन्या पांडे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्राइम वीडियो की 'कॉल मी बे 2' की रिलीज डेट का ऐलान, अनन्या पांडे के साथ श्रुति हासन मचाएंगी धमाल

Call Me Bae Season 2: अनन्या पांडे की सीरीज 'कॉल मी बे' का दूसरा सीजन 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इस बार श्रुति हासन की भी एंट्री होगी और बे की जिंदगी में नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

सोनाली झा

Highlights

  • प्राइम वीडियो ने 'कॉल मी बे 2' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

  • अनन्या पांडे की यह सीरीज 17 दिसंबर 2026 को स्ट्रीम होगी।

  • दूसरे सीजन में श्रुति हासन की नई एंट्री होने वाली है।

Ananya Panday Shruti Haasan Call Me Bae 2: अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। करीब दो साल बाद बेला 'बे' चौधरी एक बार फिर अपनी मजेदार और उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी के साथ वापसी करने जा रही हैं। प्राइम वीडियो ने मंगलवार को सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बार कहानी में अनन्या पांडे के साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन भी नजर आएंगी।

प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट बताई। वीडियो में अनन्या पांडे अपने चर्चित किरदार बे के अंदाज में स्टाइलिश आउटफिट पहने ऑटो रिक्शा की छत पर लेटी नजर आती हैं। इस दौरान वह कहती हैं, 'मैं बे हूं, मैं छा जाने के लिए आई हूं।' इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि सीरीज का दूसरा सीजन 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगा।

श्रुति हासन की होगी नई एंट्री

इस बार सीरीज में अनन्या पांडे के साथ श्रुति हासन की भी एंट्री होने वाली है। उनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दूसरे सीजन में पुरानी कास्ट के कई कलाकार भी अपने किरदारों को आगे बढ़ाते दिखाई देंगे।

लव लाइफ और करियर में आएंगे नए ट्विस्ट

'कॉल मी बे 2' में बे की जिंदगी पहले से ज्यादा उलझने वाली है। उसकी लव लाइफ में नए मोड़ आएंगे और उसके दिल के साथ-साथ 'बहन कोड' की भी परीक्षा होगी। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है, जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है।

क्या है कॉल मी बे की कहानी

पहले सीजन में अनन्या पांडे यानी बेला 'बे' चौधरी दक्षिण दिल्ली के एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती है। उसका आलीशान जीवन तब बदल जाता है, जब परिवार उसे बेदखल कर देता है। इसके बाद वह मुंबई पहुंचकर अपने दम पर नई जिंदगी शुरू करती है। इस सफर में उसे नौकरी, रिश्तों और खुद को साबित करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अब दूसरे सीजन में बे की जिंदगी का नया अध्याय देखने को मिलेगा।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद