बैडएस रवि कुमार और लवयापा का कलेक्शन  
मनोरंजन

हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार के आगे नहीं चला लवयापा का जादू, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने रिलीज के पहले दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

सोनाली झा

मुंबई: 'बैडएस रवि कुमार' और 'लवयापा' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। एक तरफ हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ का जादू दर्शक पर नहीं चला है। अब ऐसे में देखते हैं कि फिल्म ने 7 फरवरी यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

बैडएस रवि कुमार का कलेक्शन

80 के दशक के रेट्रो एक्शन, लाउड म्यूजिक और हाई वोल्टेज के साथ बनाई गई 'बैडएस रवि कुमार' में हिमेश रेशमिया ने लीड रोल प्ले किया है। ये म्यूजिकल एक्शन कॉमेडी हिमेश की 2014 की फिल्म द एक्सपोज का स्पिन ऑफ है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। 'बैडएस रवि कुमार' ने रिलीज के पहले दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

लवयापा की कमाई

लवयापा में खुशी कपूर और जुनैद खान की क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है। फिर भी आज के आज के जनरेशन के बच्चे को ये फिल्म पसंद नहीं आई। इस फिल्म के साथ जुनैद खान और खुशी कपूर सिनेमाघरों में डेब्यू में करने वाले हैं। जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म के डायलॉग काफी दमदार है। लवयापा ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

लवयापा की कहानी

जुनैद खान और खुशी कपूर यानी गौरव और बानी एक दूसरे से प्यार करते हैं। जब गौरव बानी के पापा से मिलते हैं, तो पापा एक शर्त रख देते हैं। पापा के शर्त के मुताबिक, गौरव और बानी अपने अपने एक दूसरे को दोगे वो भी 24 घंटे के लिए। बस यहीं से एक दूसरे के सीक्रेट खुलते हैं, लेकिन मामला यहां तक नहीं रुकता। अब देखना होगा की दोनों के सीक्रेट के आगे दोनों का प्यार ठीक पाएगा, या फिर दोनों की राहे अलग हो जाएगी।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें