कंगुवा, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का कलेक्शन  
मनोरंजन

कंगुवा की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, भूल भुलैया 3 का जोश बरकरार, जानें सिंघम अगेन का कलेक्शन

कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। कंगुवा ने पहले दिन 22 करोड़ रूपये की कमाई की है। भूल भुलैया 3 ने 14वें दिन 2 करोड़ 62 लाख रुपये की कमाई की है। सिंघम अगेन ने 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। कंगुवा ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। वहीं, 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भूल भुलैया 3 के सामने अजय देवगन की सिंघम अगेन कमजोर पड़ गई हैं। आएगी जानते हैं कि कंगुवा, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ने कितने की कमाई की हैं।

सूर्या की कंगुवा की धीमी शुरुआत

सूर्या की कंगुवा में बॉबी देओल और दिशा पटानी तमिल डेब्यू करने वाले हैं। साथ ही फिल्म में नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज, रवि राघवेंद्र, के एस रविकुमार और बीएस अविनाश भी हैं। कांगुवा में सूर्या को शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। कंगुवा ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ रूपये की कमाई की है।

भूल भुलैया 3 की कमाई

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका यानी विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित शामिल है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल में सब को हंसा रहे हैं। भूल भुलैया 3 ने 14वें दिन 2 करोड़ 62 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 214.72 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूल भुलैया 3 को 150 करोड़ रुपये में बनाया गया है।

सिंघम अगेन का कलेक्शन

रोहित शेट्टी की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में शामिल है। फिल्म में करीना कपूर अजय की पत्नी की भूमिका में हैं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सिम्बा और सूर्यवंशी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराते हैं। सिंघम अगेन ने रिलीज के 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 219.4 करोड़ रुपये हो गया है।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार