हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Wednesday Box Office Report: हनुमान अंश बुधवार को हुई 150 करोड़ के पार, मिर्जापुर द मूवी का भी दिखा जलवा

Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा कायम है। ‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन 10 करोड़ कमाकर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

सोनाली झा

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें क्राइम थ्रिलर 'मिर्जापुर: द मूवी' और भक्ति पर आधारित 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों फिल्मों की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ यश की बड़े बजट की फिल्म 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद कमजोर नजर आ रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली थी। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 15.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 11.80 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 137.15 करोड़ रुपये हो गया है।

हनुमान अंश ने 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार

पौराणिक कहानी पर आधारित ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन लगातार चौंका रहा है। फिल्म पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद मजबूत कमाई कर रही है। मंगलवार को फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं बुधवार यानी रिलीज के 34वें दिन फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 152.88 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

यश की 'टॉक्सिक' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के 14वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 73 लाख रुपये कमाए थे। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 15वें दिन यानी बुधवार को 'टॉक्सिक' का कलेक्शन महज 22 लाख रुपये रहा। इसके साथ फिल्म की भारत में 15 दिनों की कुल नेट कमाई 247.45 करोड़ रुपये हो गई है।

इरुमुडी भी कर रही है अच्छी कमाई

रवि तेजा की 'इरुमुडी' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं तीसरे बुधवार को फिल्म ने करीब 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ 'इरुमुडी' की भारत में कुल नेट कमाई 172.85 करोड़ रुपये हो गई है। बुधवार के आंकड़ों से साफ है कि जहां कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं, वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं।

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति