सनी देओल और दिवंगत हरबक्श सिंह(जन.) (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी

Sunny Deol Border 3 Official Update: फिल्म मेकर निधि दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 3' को बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसकी कहानी साल 1965 के युद्ध के नायक जनरल हरबक्श सिंह के जीवन पर आधारित होगी।

यति सिंह

Border 3 Official  Announcement:  बॉलीवुड के इतिहास में देशभक्ति की जब भी बात होती है, तो डायरेक्टर जेपी दत्ता की कालजयी फिल्म 'बॉर्डर' का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। लोगों के दिलों में देशप्रेम का जज्बा जगाने वाली इस फ्रेंचाइजी को लेकर सिनेमाप्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने अब इस सीरीज की तीसरी कड़ी यानी 'बॉर्डर 3' को बनाने को लेकर अपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म के अगले हिस्से के ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

बॉर्डर 3 के प्रोजेक्ट को लेकर फिल्म निर्माता निधि दत्ता ने हाल ही में एक जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 'इस फिल्म को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की शानदार घोषणा के तुरंत बाद ही जाने-माने प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ मिलकर तीसरे भाग की रूपरेखा भी तैयार कर ली थी। जिसके बाद आने वाले कुछ महीनों के भीतर लोगों को फिल्म बॉर्डर 3 से जुड़ा एक बहुत बड़ा और नया अपडेट सुनने को मिल सकता है।

इस जांबाज फौजी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म बॉर्डर-3

निर्माता निधि दत्ता ने फिल्म बॉर्डर-3 की मूल कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि 'बॉर्डर 3' की कहानी भारतीय सेना के जांबाज मिलिट्री लीडर जनरल हरबक्श सिंह की लाइफ पर आधारित होने वाली है।

फिल्म बॉर्डर-3 में मुख्य रूप से साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध को दिखाया जाएगा, जिसमें जनरल हरबक्श सिंह ने अपनी बहादुरी से देश की रक्षा में एक बेहद अद्वितीय और निर्णायक रोल निभाया था।

सिनेमाघरों में पहले ही मच चुका है तहलका

बार्डर फिल्म की फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार और बेमिसाल रहा है। साल 1997 में आई फिल्म सनी देओल की 'बॉर्डर' ने उस दौर में दुनियाभर में करीब 65 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। इसके लंबे समय बाद साल 2026 में अनुराग सिंह के डायरेक्शन में आई 'बॉर्डर 2' ने तो सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे।

'बॉर्डर 2'  फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया था। इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स को पूरा भरोसा है कि देशभक्ति का यह जज्बा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहेगा।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप