वरुण धवन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Varun Dhawan Post: बॉर्डर 2 को लेकर वरुण धवन का इमोशनल खुलासा, बोले- सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाया

Varun Dhawan Border 2 Experience: वरुण धवन ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर इमोशनल खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके लिए जंग जैसी रही, जिसने उन्हें सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाया।

सोनाली झा

Border 2 Varun Dhawan Emotional Post: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के लिए उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव साबित हुई है जिसने उन्हें अंदर से बदल दिया। गुरुवार को वरुण ने फिल्म के सेट से जुड़ी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं और खुलासा किया कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए किसी जंग से कम नहीं रही।

अभिनेता ने बताया कि इस दौरान उन्हें न सिर्फ शारीरिक चोटों का सामना करना पड़ा, बल्कि निजी जीवन में भी कई बड़े बदलाव आए। वरुण धवन ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म मेरे लिए एक जंग जैसी रही। इसने मुझे मेरी सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाया और मुझे एक बेहतर इंसान व बेहतर कलाकार बनाया। शूटिंग के दौरान मुझे चोटें आईं और मेरी निजी जिंदगी में भी कई बदलाव हुए, लेकिन इसके बावजूद मैंने अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत इस फिल्म में झोंक दी। वरुण का यह बयान साफ करता है कि ‘बॉर्डर 2’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक रही है।

वरुण धवन ने कही ये बात

अभिनेता ने आगे लिखा कि वह दर्शकों के सामने इस फिल्म को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म का अपना पसंदीदा बैकग्राउंड म्यूजिक भी शेयर किया और फैंस से इसे बड़े पर्दे पर देखने की अपील की। वरुण का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी मेहनत और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जबकि इसे टी-सीरीज और गुलशन कुमार के बैनर तले बनाया गया है। निर्माता के तौर पर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता जुड़े हुए हैं।

बॉर्डर 2 का एडवांस बुकिंग

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की संवेदनाओं और आधुनिक कहानी कहने के अंदाज़ के साथ पेश किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसकी एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया