अल्लू अर्जुन के स्पोर्ट में उतरे बोनी कपूर 
मनोरंजन

पुष्पा 2 भगदड़ मामले में जबरन घसीटा गया नाम, अल्लू अर्जुन के स्पोर्ट में उतरे बोनी कपूर

पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन पर कानूनी शिकंजा कसा हुआ है। बोनी कपूर ने अल्लू अर्जुन का समर्थन किया है और कहा कि एक्टर का नाम इस मामले में बेकार में घसीटा जा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के बाद लोग इसके पक्ष और विपक्ष में बोल रहे हैं। रोजाना इस मामले में कुछ नया देखने या सुनने को मिल भी जाता है। अब इस मामले में मानवाधिकार ने पुलिस को नोटिस जारी की है। लेकिन इसी बीच बोनी कपूर अल्लू अर्जुन के समर्थन में उतरे हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि इस मामले में अल्लू अर्जुन का नाम बेकार में घसीटा जा रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने इस मामले में क्या कुछ कहा है।

बोनी कपूर गलाट्टा प्लस में फिल्म मेकर के बीच हो रही बातचीत पर अपना पक्ष रख रहे थे, इस दौरान उन्होंने बताया कि साउथ एक्टर्स के प्रति फैंस का पागलपन कोई नई बात नहीं है। मैं अपनी बात कर रहा हूं अजीत की फिल्म देखने के लिए लोग रात में 1:00 बजे भी थिएटर के बाहर बड़ी संख्या में जुटे थे। थिएटर के बाहर 20 से 25 हजार लोगों की भीड़ थी। मुझे बताया गया कि रजनीकांत, चिरंजीवी और आजकल के स्टार जूनियर एनटीआर, रामचरण और महेश बाबू के लिए प्रशंसक पागल हैं।

बोनी कपूर ने आगे बातचीत में यह भी कहा कि इस मामले में अल्लू अर्जुन का नाम बेकार में घसीटा जा रहा है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी वाली ताजा घटना पर खुद अल्लू अर्जुन ने बताया है कि वहां सिचुएशन कैसी थी। ऐसे में उन पर महिला की मौत का इल्जाम लगाया जाना ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अल्लू अर्जुन की 13 दिसंबर को गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। रोजाना इस केस में नया कुछ सामने आ रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा