साल 2026 की सीक्वल फिल्में  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

साल 2026 में इन सीक्वल फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, मर्दानी से लेकर धुरंधर 2 तक का लिस्ट में हैं नाम

Bollywood Sequel Movies 2026: साल 2026 में बॉलीवुड ने सीक्वल फिल्मों पर खास जोर दिया। बॉर्डर 2, धुरंधर: द रिवेंज, मर्दानी 3 और आवारापन 2 समेत कई फिल्मों ने पुरानी कहानियों को नए अंदाज में आगे बढ़ाया।

अपूर्वा नायक
साल 2026 की शुरुआत जे पी दत्ता की फिल्म बॉर्डर 2 से हुई थी। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉर्डर फिल्म की यादें तरोंताजा कर दी थी। इस फिल्म के सीक्वल में भी सनी देओल नजर आए थे। साथ ही इस फिल्म वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने साल 2025 में आयी फिल्म धुरंधर की कहानी को आगे बढ़ाया था। इस फिल्म के पहले पार्ट में जहां पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी जगह बनाने वाले हमजा की असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी के रूप में सामने आई थी। वहीं, दूसरे पार्ट में उसकी पुरानी जिंदगी और खतरनाक मिशन तक पहुंचने की कहानी दिखाई गई। फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
रानी मुखर्जी की सबसे सुपरहिट सीरीज फिल्म मर्दानी का तीसरा सीक्वल साल 2026 में आया। इस फिल्म में फिर से एक बार रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आयी थी। इस बार उनके सामने लड़कियों के अपहरण और गुमशुदगी से जुड़ा एक गंभीर मामला था।
धमाल 4 धमाल 4 में एक बार फिर से अजय देवगन कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। । फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
साल 2026 में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर फिल्म कॉकटेल का भी सीक्वल देखने के लिए मिला। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएं थे। फिल्म की कहानी ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनों को अलग अंदाज में पेश किया था।
बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय इमरान हाशमी ने भी लगभग 19 सालों के बाद आवारापन 2 में शिवम पंडित के किरदार में वापसी की। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में आया था। ये फिल्म इमरान हाशमी की क्लट क्लासिक फिल्मों में से एक थी।
अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल में एक साथ कई बड़े सितारे नजर आएं थे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और श्रेयस तलपड़े समेत कई और दिग्गज कलाकारों ने एक्टिंग की थी।
जेलर 2 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। यह साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है। पहली फिल्म में रजनीकांत ने टाइगर मुथुवेल पांडियन का दमदार किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन