सलीम खान हेल्थ अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Salim Khan Health: सलीम खान की ICU में चार दिन से निगरानी, हालत में धीरे-धीरे सुधार, परिवार ने मांगी प्राइवेसी

Salim Khan ICU Condition: सलीम खान पिछले चार दिनों से लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था। सलमान, अरबाज और परिवार के सदस्य लगातार उनके पास हैं।

सोनाली झा

Salim Khan Recovery: सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान पिछले चार दिनों से लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें परिवार के डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ने बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

सलीम खान की देखभाल में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। अस्पताल में उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है और परिवार की मौजूदगी भी लगातार बनी हुई है। परिवार और सलमान खान ने स्वास्थ्य अपडेट साझा करने से मना कर दिया है। उनके करीबी ने बताया कि यह समझा जा सकता है कि जनता में उनकी तबीयत को लेकर अपार रुचि है, लेकिन चिकित्सीय जानकारी व्यक्तिगत और गोपनीय मामला है।

सलीम खान से मिलने पहुंचे सेलेब्स

परिवार चाहता है कि इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनी रहे और अनावश्यक अटकलों से बचा जाए। इस बीच, अस्पताल में सलीम खान से मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान, अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान समेत परिवार के सभी सदस्य लगातार अस्पताल पहुंचे। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनका हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंचे, जिनमें शिल्पा शेट्टी भी अपनी मां के साथ शामिल थीं। आमिर खान भी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सलीम खान से मिलने आए।

सलीम खान का करियर

सलीम खान 90 साल के हैं और इस उम्र में उनकी तबीयत को लेकर फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं। परिवार ने अस्पताल में यह सुनिश्चित किया है कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से बेहतर हो और उन्हें हर जरूरी सुविधा मिले। सलीम खान ने हिंदी सिनेमा को दर्जनों यादगार फिल्में दी हैं और उनके योगदान को बॉलीवुड हमेशा याद रखेगा। उनके चाहने वाले, सेलेब्स और परिवार की लगातार मौजूदगी ने अस्पताल का माहौल उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया है। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की हालत स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु का गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी