करीना कपूर और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं

Kareena Saif Vacation: करीना कपूर ने वेकेशन से सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर कर उन्हें 'हॉट हसबैंड' बताया। बीच पर ऑरेंज स्विम शॉर्ट्स में नजर आए सैफ का स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

सोनाली झा

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Vacation: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपने बच्चों के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस बार करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान की चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ समुद्र से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज रंग के स्विम शॉर्ट्स पहने हैं और उनका कैजुअल बीच लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में सैफ अपनी फिट फिजीक और कॉन्फिडेंट स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस और सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

करीना कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि गर्मियां अच्छी बीत रही हैं हॉट हसबैंड। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना की पोस्ट पर फिल्ममेकर रिया कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम लोगों की बहुत याद आ रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल। दूसरे ने करीना से उनकी भी वेकेशन तस्वीरें शेयर करने की गुजारिश की।

2012 में शादी के बंधन में बंधे थे सैफ और करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी फिल्म 'टशन' के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2012 में शादी कर ली। आज यह कपल दो बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के माता-पिता हैं। दोनों अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं।

वर्कफ्रंट पर भी हैं व्यस्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही 'हम हिंदुस्तानी' और 'हैवान' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिलहाल, दोनों की वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस इस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस के हिरासत में सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास दिल्ली भेजे गए; आशुतोष रांका द्वारका में