बॉलीवुड दिवाली सेलिब्रेशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

लंदन से लेकर मुंबई तक छाया दिवाली का जलवा, अक्षय से कंगना तक ने दिखाया अपना ग्लैमरस फेस्टिव मूड

Celebrity Diwali 2025: पूरे देश में इस बार दिवाली का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने-अपने अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें सामने आई है।

स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस बार दिवाली भारत में नहीं बल्कि लंदन में मनाई। उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ वहां पूजा की और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अक्षय और ट्विंकल के चेहरे पर दिवाली की रौनक और प्यार साफ झलक रहा था।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस बार दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल स्थित घर में मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके घर की सजावट, दीयों की रोशनी और परिवार की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। कंगना साड़ी में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।
फैशन आइकन सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। सोनम ने अपने घर पर मां लक्ष्मी की पूजा की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका परिवार बेहद खूबसूरत लग रहा था।
इस बार दिवाली सिद्धार्थ और कियारा के लिए बेहद खास रही। दोनों ने अपनी पहली दीवाली बेटी के साथ मनाई। कपल ने पीले रंग के पारंपरिक आउटफिट में फोटोज शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने पिता चंकी पांडे और पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाई। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें पारिवारिक बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी।
एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिवाली अपने दोस्तों और परिवार के बीच मनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी सेलिब्रेशन में मौजूद थे। दोनों की तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी