बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 में काम करने से किया इनकार! 
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन के साथ काम करने से बॉलीवुड एक्ट्रेस कर देती हैं इनकार! साउथ से मंगानी पड़ी हीरोइन

कार्तिक आर्यन अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके लिए साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला को साइन कर लिया गया है। 

अनिल सिंह

मुंबई: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' के लिए साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को साइन कर लिया गया है। श्री लीला के लिए यह फिल्म बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म और उनके लिए बड़ा मौका कहा जा रहा है। लेकिन खबर यह भी है जो कि कार्तिक आर्यन के लिए बुरी खबर है, क्योंकि कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड की स्थापित हीरोइनों ने काम करने से मना कर दिया है और उसी के बाद श्री लीला के हाथ यह फिल्म लगी है। खबर के मुताबिक कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन के हाथ से राजश्री प्रोडक्शन की एक बड़ी फिल्म चली गई थी।  उसके बाद उनके पास गिनी चुनी फिल्में बची हुई है।

चंदू चैंपियन फिल्म फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन का करियर गांव पर लग गया था, लेकिन भूल भुलैया 3 फिल्म सुपरहिट हुई, इसके बाद उनके पास कुछ नए प्रस्ताव भी आए हैं।  लेकिन कहा यह जा रहा है कि उनके साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस काम करने से इनकार कर देती हैं। इस वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही है। कहा यह भी जा रहा है कि तृप्ति डिमरी को फिल्म से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया था, बल्कि तृप्ति डिमरी ने ही आशिकी 3 में काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कार्तिक आर्यन के करियर की अगर बात करें तो इस समय उनके पास आशिकी 3 के अलावा धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म भी मौजूद है। लेकिन इन दो फिल्मों के अलावा उनके पास फिलहाल और कोई फिल्म नजर नहीं आ रही है। कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी और बताया था कि उन्हें बड़ी फिल्मों में ब्रेक अब तक नहीं मिल रहा है, लेकिन अंदर खाने खबर यह भी है कि कार्तिक आर्यन के व्यवहार के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से इनकार कर देती हैं।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

अगले 30 साल तक PM पद पर नो वैकेंसी... आनंद दुबे का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- INDI गठबंधन नहीं, ठगबंधन है

आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी