Photo - Social Media - Swara Bhaskar  
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने चुन लिया अपना लाइफ पार्टनर, देखें ये पोस्ट और जानें बॉयफ्रेंड फहद अहमद के बारे में

अमन दुबे

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Bollywood Actress Swara Bhaskar) ने शादी कर ली है। उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद (Political Activist Fahad Ahmed) के साथ कोर्ट मैरिज (Court Marriage) की है। शादी की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके दी है, जिसमें उनके हाथों पर लगी मेहंदी नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेता और मुंबई TISS के पूर्व जनरल सेक्रेटरी फहाद अहमद को एक्ट्रेस अपना हमसफर चुना है। 

स्वरा और फहद की प्रेम कहानी की शुरुआत एक प्रोटेस्ट से हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की पहली सेल्फी भी ली गई थी। इसके बाद फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में इनवाइट किया था, हालांकि वो शादी में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और ये बात शादी तक पहुंच गई। 

https://twitter.com/ReallySwara/status/1626177839153418241

2019 में पहली बार एक दूसरे से मिले

बता दें कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए फहद संग अपनी मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में काफी कुछ बताया है। वीडियो में आप देख सकते हैं की कपल की प्रेम कहानी की शुरुआत प्रोटेस्ट से हुई। दोनों पहली बार 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे। 

स्वरा ने बेहद सिंपल तरीके से पति फहाद से कोर्ट मैरिज की है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें स्वरा महरून साड़ी पहने, मांग टीका लगाए, गले में वरमाला डाले नजर आ रही हैं। पोस्ट में देखा जा सकता है की एक्ट्रेस ने फहद का हाथ पकड़ रखा है। वहीं, फहाद भी सफेद कुर्ते के ऊपर महरून नेहरू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भी सामाजिक मुद्दों से काफी जुड़ी हुई हैं।

स्वरा ने यह कैप्शन लिखा है

वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा की "कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद अहमद यह अराजक है लेकिन यह तुम्हारा है!" और फहद ने भी उस पोस्ट को पुनः साझा कर लिखा "मुझे कभी नहीं पता था कि अराजकता इतनी खूबसूरत भी हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए शुक्रिया प्यार स्वरा भास्कर"।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव