दिव्या खोसला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Divya Khosla Vacation: समंदर की लहरों के बीच सनबाथ एंजॉय करती दिखीं दिव्या खोसला, फैंस ने लुटाया प्यार

Divya Khosla Photos: दिव्या खोसला ने वेकेशन से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह समंदर के बीच यॉट पर सनबाथ लेती नजर आ रही है। इन तस्वीरों में उनका जिम वियर और सनकिस्ड ग्लो फैंस को पसंद आ रहा है।

सोनाली झा

Divya Khosla Vacation Photos: अभिनेत्री दिव्या खोसला एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिव्या ने अपनी लेटेस्ट वेकेशन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह समंदर की लहरों के बीच यॉट पर बैठकर धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका फिटनेस लुक और नेचुरल ग्लो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में सिर्फ Vitamin D लिखा और साथ में सूरज की इमोजी भी शेयर की।

दिव्या खोसला की नई तस्वीरों में उन्हें समंदर के बीच यॉट पर बैठकर सनबाथ लेते देखा जा सकता है। तेज धूप के बीच वह बेहद रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास और सुकून साफ झलक रहा है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनका यह वेकेशन पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नियॉन जिम वियर में फ्लॉन्ट की फिटनेस

इस फोटोशूट में दिव्या नियॉन यलो और ब्लैक जिम वियर में नजर आ रही हैं। इस एथलीजर लुक में उन्होंने अपनी टोन्ड बॉडी और फिटनेस को शानदार अंदाज में फ्लॉन्ट किया है। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस, हाई बन हेयरस्टाइल और बेहद हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। उनका सनकिस्ड ग्लो और नेचुरल ब्यूटी फैंस को खास आकर्षित कर रही है।

फैंस ने की जमकर तारीफ

दिव्या की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि किलर ब्यूटी और क्यूट स्माइल क्या शानदार कॉम्बिनेशन है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि सनशाइन। इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उनकी खूबसूरती की तारीफ की। उनकी फिटनेस, स्टाइल और आत्मविश्वास ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

हर लुक में बिखेरती हैं ग्लैमर

दिव्या खोसला अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे एथनिक आउटफिट हो या वेस्टर्न ड्रेस, वह हर लुक में अपनी अलग पहचान छोड़ती हैं। उनकी यही खासियत उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनाए रखती है। हाल ही में उन्हें उनके म्यूजिक वीडियो ‘एक चतुर नार’ के लिए ‘वुमन परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस दौरान भी उनके ग्लैमरस लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें