आर्यमन देओल को हैंडसम हंक बता रहे यूजर्स 
मनोरंजन

आर्यमन देओल की बॉलीवुड में कब होगी एंट्री? बॉबी देओल की पोस्ट पर यूजर्स पूछ रहे सवाल

बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन देओल के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोग पूछने लगे आर्यमन देओल का बॉलीवुड में डेब्यू कब होने वाला है?जानिए क्या करते हैं आर्यमन देओल।

अनिल सिंह

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन देओल के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की तो फैंस के बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। आर्यमन देओल 24 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर जब पिता ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो सोशल मीडिया यूजर्स आर्यमन देओल की तारीफ करते हुए नजर आए साथी उन्होंने यह भी पूछा कि आर्यमन बॉलीवुड में डेब्यू कब करने वाले हैं? आर्यमान देओल की उम्र 24 साल की है और उन्होंने न्यूयॉर्क से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो फिल्म की बारीकियां सीख रहे हैं।

आर्यमन देओल की तस्वीर पर सिर्फ बॉबी देओल के फैंस का ही कॉमेंट्स देखने को नहीं मिल रहा है बल्कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने भी बॉबी देओल की पोस्ट पर आर्यमन देओल के लिए कमेंट किया है। अधिकतर कमेंट में उनके जन्मदिन के लिए बधाई नजर आ रही है, तो वहीं ढेर सारे लोगों ने उनके लुक की तारीफ की है। कॉमेंट्स में आप देख सकते हैं राहुल देव, हुमा कुरैशी, अर्जुन रामपाल, बिंदु दारा सिंह और ट्विंकल खन्ना जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने कमेंट किया है।

बॉबी देओल के बच्चों की अगर बात करें तो उनके दो बेटे हैं आर्यमन और धरम दोनों ही बेटे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटों को अपना कॅरियर खुद चुनने का ऑप्शन दिया है। आर्यमन देओल के अगर बात करें तो वह फिल्मों में रुचि ले रहे हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान ही बॉबी देओल ने बताया था कि वह फिलहाल फिल्म निर्देशन और सिनेमेटोग्राफी की बारीकी सीख रहे हैं।

बॉबी देओल ने इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं दी की आर्यमन देओल फिल्मों में डेब्यू कब करेंगे, लेकिन आर्यमन देओल के जन्मदिन की तस्वीर पहले पोस्ट पर लोगों ने यह सवाल बॉबी देओल से पूछा है। देओल परिवार और फिल्म का जुड़ाव तीन पीढियां से है। धर्मेंद्र के बाद सनी देओल और अब राजवीर देओल (सनी देओल के बेटे) बॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। अब ऐसे में बॉबी देओल के बच्चों का बॉलीवुड में डेब्यू कब होता है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?