संजीदा शेख को छोड़ बॉबी देओल की तरफ मुड़ गया कैमरा 
मनोरंजन

Bobby Deol: पोज देती रह गई संजीदा शेख बॉबी देओल की तरफ मुड़ गया कैमरा, IIFA अवार्ड्स

IIFA Digital Awards 2025: सब की निगाहें इस समय IIFA अवॉर्ड्स पर टिकी हुई है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें संजीदा शेख पोज देते रह गई, कैमरा बॉबी देओल की तरफ मुड़ गया।

अनिल सिंह

IIFA Digital Awards 2025: बॉबी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बाबा निराला का उनका किरदार चर्चा में बना हुआ है। आश्रम 3 का सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। ऐसे में बॉबी देओल को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। IIFA डिजिटल अवार्ड 2025 के ग्रीन कारपेट इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें संजीदा शेख पोज दे रही हैं लेकिन जैसे ही बॉबी देओल सामने आते हैं कैमरा बॉबी देओल की तरफ मुड़ जाता है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉबी देओल की शोहरत इस समय बुलंदी पर है। और हर कोई उन्हें देखना चाहता है। IIFA अवार्ड में बाबा निराला की धूम मची हुई है।

IIFA डिजिटल अवार्ड 2025 की ग्रीन कारपेट में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। कृति सेनन, शाहिद कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारे इस आयोजन का हिस्सा बने। तो बॉबी देओल ने इस आयोजन में पूरी महफिल लूट ली है। बाबा निराला की एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर IIFA डिजिटल अवार्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हीरा मंडी वेब सीरीज की एक्ट्रेस संजीदा शेख कैमरामैन के सामने पोज दे रही हैं तो वहीं बॉबी देओल की एंट्री हो जाती है और सारे कैमरामैन बॉबी देओल को अपने कमरे में कैद करने लगते हैं। संजीदा पोज देती रह जाती है। लेकिन संजीदा का जो रिएक्शन है उसे पर भी लोगों ने जमकर तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की कमेंट किया जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बॉबी देओल ने अच्छा नहीं किया पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा है कि सभी जानते हैं कौन किसे देखना चाहता है। मतलब साफ है कि बॉबी देओल का क्रेज इस समय बाबा निराला वाले किरदार को लेकर चरम पर है और हाल ही में रिलीज हुए आश्रम 3 के सीजन 2 की वजह से बॉबी देओल चर्चा में बने हुए हैं, उनका किलर लुक भी लोगों को पसंद आ रहा है। पेपर साल्ट लुक लोगों को लुभा रहा है। रविवार को IIFA अवार्ड का फंक्शन और भी ग्रैंड तरीके से मनाया जाएगा। इसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का डांस देखने को मिलेगा। तो वहीं कार्तिक आर्यन प्रोग्राम को होस्ट करेंगे।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी