बिपाशा बसु वायरल फोटो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अब ऐसी दिखने लगीं बिपाशा बसु, पहली नजर में देखकर नहीं होगा यकीन, देखें वायरल PHOTOS

बॉलीवुड की डीवा बिपाशा बसु को आज हर कोई जानता है। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इस वायरल फोटो में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक समय में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने 'राज', 'धूम 2', 'रेस', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो लंबे समय तक फिल्मी दुनिया पर छाई रहीं।

दरअसल, बिपाशा बसु ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की और अब दोनों एक प्यारी सी बेटी देवी के माता-पिता हैं। हालांकि, अब वह फिल्मों से दूर हैं और अपनी फैमिली लाइफ को इंजॉय कर रही हैं। लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी और पति के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं।

बिपाशा बासु की तस्वीर हुई वायरल इन सबके बीच हाल ही में बिपाशा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया और इस वायरल तस्वीर को पहली नजर में देखकर रह कोई दंग रह गया। इसके बाद जहां कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने उनके वजन को लेकर भद्दे कमेंट्स किए, उनके लुक्स पर सवाल उठाए और उनके पति और बच्चे को लेकर भी अपमानजनक बातें लिखीं।

लेकिन बिपाशा को पसंद करने वाले कुछ फैंस चुप नहीं बैठे। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और एक्ट्रेस का पूरा सपोर्ट किया। इसी बीच एक फैंस ने लिखा कि बिपाशा बसु ने एक समय पर इंडस्ट्री में कई शानदार रोल किए हैं और अपनी सुंदरता से फिल्म इंडस्ट्री की काफी एक्ट्रेसेस को चुनौती दी है। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद किसी महिला का वजन बढ़ना एक आम बात है और इस पर तंज कसना बहुत ही गलत है।

कई हिट फिल्में दे चुकी हैं बिपाशा  

इसेक अलावा कई लोगों ने कहा कि वो फिर से बिपाशा को फिल्मों में देखना चाहते हैं। बता दें, बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी' और 'धूम-2' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार एक्ट्रेस साल 2018 में आई फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में नजर आई थीं।लेकिन बिपाशा 8 साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं और ओटीटी पर भी अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रही हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप