‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, जब असली घटनाओं ने रचा सिनेमा का इतिहास 
मनोरंजन

‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, जब असली घटनाओं ने रचा सिनेमा का इतिहास, 2025 बनी यादगार फिल्मों का साल

Biopic Movies Bollywood: साल की शुरुआत कंगना रनौत की निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ से हुई। वहीं, 'छावा' में विक्की कौशल बने मराठा वीर संभाजी। 'स्काई फोर्स' ने हवाई हमलों की वीरता को दिखाया गया।

सोनाली झा

Real Story Films 2025: साल 2025 बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हुआ, क्योंकि इस वर्ष सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक किरदारों पर आधारित फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इस साल कल्पना से ज्यादा हकीकत से जुड़ी कहानियों को पसंद किया, जिनमें देशभक्ति, सामाजिक संघर्ष, राजनीति और इतिहास के कई अनछुए पहलू देखने को मिले।

कंगना रनौत की इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। कंगना रनौत के निर्देशन में बनी 'इमरजेंसी' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और 1975-77 के आपातकाल पर आधारित है। कंगना ने फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई, जबकि अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े जैसे एक्टर्स भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखे। यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा के रूप में विवादों में भी रही, लेकिन इतिहास के काले दौर को दिखाने के लिए सराही गई।

अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स

स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया स्टारर यह फिल्म साल 1965 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना के सरगोधा एयरबेस पर पहले हवाई हमले पर आधारित है। फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने कहानी के जरिए वायुसेना के बहादुरों की वीरता को सलाम किया। फिल्म की खूब सराहना हुई।

विक्की कौशल की छावा

विक्की कौशल की छावा 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी और अक्षय खन्ना औरंगजेब के महत्वपूर्ण किरदार में दिखे। शिवाजी सावंत के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म मराठा साम्राज्य के योद्धा संभाजी की वीरता और मुगलों से संघर्ष दिखाती है। भव्य युद्ध दृश्यों और एक्टर्स के दमदार एक्टिंग के दम पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। जॉन अब्राहम और सादिया खतीब स्टारर यह फिल्म उज्मा अहमद की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जहां एक भारतीय महिला को पाकिस्तान में जबरन शादी के बाद भारतीय राजनयिक बचाकर लाते हैं। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह राजनीतिक थ्रिलर कूटनीति और साहस के साथ कहानी को बखूबी पर्दे पर पेश करती है।

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2

जलियांवाला बाग की अनकही कहानी 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में लड़े थे। यह फिल्म साल 1919 के नरसंहार की अनकही कहानी और न्याय की लड़ाई दिखाती है।

विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स

हिंदू नरसंहार पर बनी 'द बंगाल फाइल्स' का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे, ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स और नोआखाली दंगों पर आधारित है। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सिमरत कौर समेत अन्य एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। 5 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म विवादों में भी रही।

फरहान अख्तर की 120 बहादुर

फरहान अख्तर की '120 बहादुर' 21 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में बहादुरी दिखाते हुए शहीद हो गए थे। यामी गौतम और इमरान हाशमी की 'हक' 7 नवंबर को रिलीज हुई। यह कोर्टरूम ड्रामा शाह बानो बेगम केस से प्रेरित है, जो मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और रखरखाव की लड़ाई दिखाता है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान