ओटीटी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

OTT पर देखें बिहार की राजनीति की असली लड़ाई, PM की कुर्सी पर भिड़ेंगे दिग्गज, जानें कहां है उपलब्ध?

Huma Qureshi New Series: ओटीटी पर सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी की भरमार है। अब बिहार की राजनीति पर आधारित वेब सीरीज भी दर्शकों को खूब भा रही है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

स्नेहा मौर्या

Web Series On Bihar Politics: बिहार की राजनीति पर आधारित वेब सीरीजें हमेशा से दर्शकों की दिलचस्पी का केंद्र रही हैं। राजनीति, सत्ता, धोखा और ड्रामा से भरपूर कहानियों ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया है। इन्हीं में से एक है मशहूर वेब सीरीज ‘महारानी’, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों को बिहार की सियासत की जटिल दुनिया में खींच लिया था।

इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने मुख्य किरदार रानी भारती की भूमिका निभाई है, जो एक साधारण गृहिणी से राज्य की मुख्यमंत्री बन जाती हैं। शो को लेकर यह भी कहा जाता है कि इसकी प्रेरणा लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से ली गई है। अब तक इसके तीन सफल सीजन आ चुके हैं, और हाल ही में चौथे सीजन ‘महारानी 4’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

क्या है सीरीज की कहानी?

पहले सीजन में जहां रानी भारती के गृहिणी से मुख्यमंत्री बनने की यात्रा दिखाई गई थी, वहीं दूसरे सीजन में उनकी राजनीतिक समझ, साजिशों और पति भीम सिंह भारती से मतभेदों की कहानी देखने को मिली। रानी को अपने ही पति के कत्ल के आरोप में जेल जाना पड़ता है। तीसरे सीजन में दिखाया गया कि रानी तीन साल से जेल में बंद है, लेकिन वहीं से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करती है। उनके समर्थक बार-बार जमानत दिलवाने की कोशिश करते हैं, मगर रानी बाहर आने से इनकार करती हैं।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नवीन कुमार रानी के नाम पर राजनीति कर रहा है और जनता की सहानुभूति पाने की कोशिश में लगा है। लेकिन अब कहानी यहीं खत्म नहीं होती। ‘महारानी 4’ में कहानी बिहार की सीमाओं को पार करते हुए दिल्ली की गलियों में पहुंचती है। अब रानी भारती की नजर सीएम की कुर्सी से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री की गद्दी पर है। टीजर में इसका हल्का सा इशारा देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

हुमा कुरैशी समेत ये सितारे देंगे दिखाई

इस सीरीज को सुभाष कपूर ने क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन सौरभ भावे ने किया है। सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह ने मिलकर इसकी कहानी को लिखा है। शो में हुमा कुरैशी के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, सोहम शाह, अनुजा साठे और कनी कुसरुति जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ‘महारानी 4’ जल्द ही सोनी लि पर स्ट्रीम होने जा रही है, और दर्शक बेसब्री से रानी भारती की अगली राजनीतिक चाल देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन