बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी ने की शादी 
मनोरंजन

Roopal Tyagi Wedding: बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी ने की शादी, सामने आईं खूबसूरत वेडिंग फोटोज

बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी ने नोमिश भरद्वाज संग मुंबई में निजी समारोह में शादी कर ली। 5 दिसंबर को हुए वेडिंग फंक्शन में केवल परिवार और दोस्त शामिल हुए, जबकि 8 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।

सोनाली झा

Bigg Boss 9 Fame Roopal Tyagi Wedding: टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिग बॉस 9 फेम और छोटे पर्दे पर ‘गुंजन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग-टर्म पार्टनर नोमिश भरद्वाज संग मुंबई में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शादी का मुख्य फंक्शन 5 दिसंबर की शाम को आयोजित किया गया था, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त मौजूद थे। रूपल ने अपनी शादी को जानबूझकर बेहद निजी रखा और इसी कारण मीडिया या अधिक मेहमानों को आमंत्रित नहीं किया गया। कपल 8 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।

दुल्हन बनीं रूपल त्यागी

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में रूपल का ब्राइडल लुक खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस ने रेड कलर का भारी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहन रखा था, जिसे गोल्डन ज्वेलरी, मांग टीका और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया गया। उनकी कमर पर बंधा पर्सनलाइज्ड वेस्टबैंड 'RooNom' उनकी वेडिंग ड्रेस की सबसे यूनिक और स्पेशल हाइलाइट रही। दूल्हे नोमिश ने येलो-व्हाइट शेरवानी पहनकर अपने लुक को सिंपल लेकिन एलीगेंट रखा।

एयरपोर्ट व्यू वाली यूनिक वेडिंग लोकेशन

रूपल और नोमिश ने अपनी शादी के लिए एक बेहद अनोखा वेन्यू चुना। जो होटल उन्होंने शादी के लिए बुक किया था, वह मुंबई एयरपोर्ट के बिल्कुल पास स्थित है। तस्वीरों में बैकग्राउंड में रनवे और कई प्लेन्स दिखाई दे रहे हैं, जो इस वेडिंग को बाकी से काफी अलग और दिलचस्प बनाते हैं। फैंस को यह लोकेशन खासा पसंद आ रही है और इसे बेहद ‘सिनेमैटिक’ बताया जा रहा है।

रूपल और नोमिश की फिल्मी लव स्टोरी

रूपल और नोमिश की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कपल की मुलाकात दो साल पहले मुंबई में हुई थी। नोमिश भरद्वाज एनिमेशन इंडस्ट्री में काम करते हैं और मुंबई बेस्ड होने के साथ पहले लॉस एंजेलिस में भी कार्यरत रह चुके हैं। कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और आखिरकार दिसंबर 2025 में शादी के बंधन में बंध गए।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल