बिग बॉस 19 (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: 6 पुराने विवादों ने बनाए शो को सुर्खियों का बादशाह, बिग बॉस 19 से फैंस को उम्मीदें

Bigg Boss 19: टीवी का चर्चित और विवादों से भरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ लौट आया है। सलमान खान होस्टेड इस शो में हर बार हाई वोल्टेज ड्रामा और रिश्तों का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

सोनाली झा

Bigg Boss 6 Old Controversies: टीवी का सबसे मशहूर और विवादों से भरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ आज यानी 24 अगस्त से अपने 19वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। सलमान खान के होस्ट किए इस शो में हमेशा ही दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा, तकरार और रिश्तों के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। हर सीजन में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो लंबे समय तक सुर्खियों में छाया रहता है। आइए एक नजर डालते हैं उन 6 बड़े विवादों पर, जिन्होंने बिग बॉस को बनाया चर्चा का विषय।

अविनाश मिश्रा की निजी जिंदगी शो में चर्चा का केंद्र रही। कंटेस्टेंट कशिश कपूर ने उन पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया, जिसे लेकर सलमान खान और कशिश के बीच गरमा-गरम बहस हुई। वहीं, अविनाश और ईशा सिंह के अफेयर की अफवाहें भी खूब चलीं। ईशा मालवीय, एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के बीच बने लव ट्रायंगल ने शो को और दिलचस्प बना दिया। मामला तब और बढ़ गया जब अभिषेक ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ताना मारने पर समर्थ को थप्पड़ जड़ दिया।

शालीन भानोट और टीना दत्ता की साजिश

शालीन भानोट और टीना दत्ता का रिश्ता दर्शकों को दिखावटी लगा। शालीन ने इनाम की राशि रखने का फैसला कर टीना को बचाने से इनकार कर दिया। वहीं, टीना का फेक एविक्शन भी चर्चा का विषय रहा। प्रियंका जग्गा के बर्ताव से नाराज सलमान खान ने साफ कहा था कि अगर वह दोबारा शो या चैनल पर आईं, तो वह कलर्स के साथ काम नहीं करेंगे।

स्वामी ओम का विवादित व्यवहार

स्वामी ओम के अजीबोगरीब व्यवहार ने सभी को चौंका दिया। एक टास्क के दौरान उनकी हरकतों से घर का माहौल बिगड़ा और उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की दुश्मनी, सिद्धार्थ-शहनाज का रोमांस और अरहान खान की शादी का खुलासा। सबने इस सीजन को यादगार बना दिया। सलमान खान द्वारा अरहान की सच्चाई उजागर करने से शो का माहौल और गरम हो गया। इस बार बिग बॉस 19 में 17 कंटेस्टेंट्स एंट्री ले रहे हैं। दर्शकों की नजर इस पर टिकी है कि कौन सुर्खियां बटोरेगा और कौन विवादों का नया चेहरा बनेगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए