यंग डीएसए और स्काउट ओपी (सौ. Instagram)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में आयी दरार, इन कंटेस्टेंट्स पर लटकेगी नॉमिनेशन की तलवार

Bigg Boss 20 Nominated Contestant: बिग बॉस 20 में टॉर्चर टास्क के दौरान स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच जोरदार बहस देखने को मिलेगी। वहीं लव गिल पर कमेंट के बाद स्काउट को माफी मांगनी पड़ेगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • टॉर्चर टास्क में स्काउट ओपी और यंग डीएसए भिड़े

  • लव गिल पर गलत कमेंट कर फंसे स्काउट, मांगी माफी

  • बिग बॉस 20 में इस हफ्ते 10 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड

Bigg Boss 20 Yung DSA Scout OP Fight: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज का एपिसोड ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है। बिग बॉस में आज टॉर्चर टास्क देखने के लिए मिलेगा। साथ ही बिग बॉस में इन कंटेस्टेंट्स के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकेगी।

बिग बॉस 20 में आज दो जिगरी दोस्तों स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच में जोरदार बहस होती हुई देखी जा सकती है। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में इस जुबानी जंग की कुछ झलकियां भी देखने के लिए मिली है। हालांकि गूल्लू और घर के बाकी सदस्य आकर इस लड़ाई को रोकते हुए नजर आते है।

स्काउट और यंग की दोस्ती में आयी दरार

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच धमाकेदार लड़ाई देखने के लिए मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉर्चर टास्क के दौरान उदिति टॉर्चर चेयर पर बैठी होती है, जिससे उठाने के लिए स्काउट उदिति की फैमिली फोटो का उपयोग करते है। स्काउट की इस हरकत से सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं और यंग डीएसए स्काउट पर भड़क जाते हैं। यंग और स्काउट के बीच में गाली-गलौच के साथ ही धक्का मुक्की और हाथापाई भी देखने मिल रहा है।

लव पर स्काउट के कमेंट से बढ़ा विवाद

बिग बॉस 20 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे लव गिल और स्काउट ओपी के बीच में भी लड़ाई देखने के लिए मिल सकती है। दरअसल हंसी मजाक के दौरान स्काउट ओपी लव गिल पर गलत कमेंट कर देते है, जिसके बाद लव काफी परेशान हो जाती है। लव ने तुरंत स्काउट से उसके कमेंट पर सवाल किया, जबकि काज़ी ने उसके शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई और उसे याद दिलाया कि औरतें इज़्ज़त की हकदार हैं। हालांकि, गुल्लू ने स्काउट का बचाव करते हुए इसे गलती से ज़बान फिसलने की बात कहा और कहा कि इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जाना चाहिए। आखिरकार, स्काउट को समझ आया कि उसके कमेंट ने हद पार कर दी थी और उसने लव से माफ़ी मांगी। लेकिन क्या माफ़ी विवाद को खत्म करने के लिए काफ़ी थी?

ये कंटेस्टेंट होगें नॉमिनेटेड

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते नॉमिनेटेड होने वाले कंटेस्टेंट्स में लव गिल, गुल्लू, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी, कनिका मान, माही विज, उदिति सिंह, यंग डीएसए और मनीष गोयल जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं।

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

आपके पास 20 रुपये का नया सिक्का नकली है या असली? 5 प्वॉइंट में जानें कैसे करें पहचान

कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज