Ramayana BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस में बजा रामायण का डंका, 7वें दिन कमाए 70 करोड़ से ज्यादा

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने रिलीज के सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
Ramayana Box Office Collection Day 7
फिल्म रामायण (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रामायण ने सातवें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई

  • 70.65 करोड़ के कलेक्शन के साथ 500 करोड़ क्लब में एंट्री

  • बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ा

Ramayana Box Office Collection Day 7: नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। दिवाली की छुट्टियों का पूरा फायदा इस फिल्म को मिल रहा है।

बुधवार को वीकडे होने के बाद भी रामायण की कमाई में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। बुधवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार और भी तेज होती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि रामायण ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हासिल की है।

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

हिंदी फिल्म सिनेमा में रामायण ऐसी फिल्म रही, जो रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई थी। फिल्म रामायण की रिलीज से पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच सकती है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 64.85 करोड़ की ही कमाई की थी। साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन पर भी कोई खास कमाल नहीं किया था।

फिल्म रामायण को दिवाली के बाद पड़ी छुट्टियों का बेहतरीन लाभ मिला। जहां सोमवार को फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई हासिल की तो, मंगलवार को फिल्म ने 94 करोड़ की कमाई हासिल की। बुधवार को वर्किंग डे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की स्थिति मजबूत रही।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन लगभग 70.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी से 58 करोड़, कन्नड़ से 4.50 करोड़, मलयालम से 2.75 करोड़, तेलुगु से 2.75 करोड़ और तमिल से 2.65 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Ramayana Box Office Collection Day 7
Amjad Khan Birth Anniversary: पत्रकार बनने की राह पर थे अमजद खान, फिर एक किरदार ने रातोंरात बना दिया सुपरस्टार

बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म रामायण ने सांतवें दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण फिल्म ने प्रभास की फिल्म बाहुबली के हिंदी वर्जन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म रामायण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दसवें स्थान पर पहुंच गई है।