वीकेंड का वार में सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास
स्काउट ओपी-यंग की लड़ाई और लव गिल पर कमेंट का मुद्दा उठेगा
माही विज के होम ब्रेकर बयान और अरिश्फा की कैप्टेंसी पर होगी बात
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस का अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस का बीता हुआ पूरा हफ्ता लड़ाईओं और झगड़ों से भरा था।
बिग बॉस के घर में एक बार फिर वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले है। इस वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट ओपी की ब्रेकडाउन से लेकर अरिश्फा खान की कैप्टनेंसी जाने तक जैसे मुद्दों पर सवाल उठने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान स्काउट ओपी और यंग के बीच हुई लड़ाई को लेकर बात कर सकते है। दरअसल, टास्क के दौरान स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच में भयंकर लड़ाई हो जाती है, जिसके बाद गुस्से में स्काउट ओपी यंग को गाली-गलौच करके धक्का देते है।
बिग बॉस 20 का ये पूरा हफ्ता सिर्फ और सिर्फ स्काउट ओपी के लड़ाई-झगड़ों के इर्द-गिर्द ही घूमता हुआ नजर आता है। हंसी मजाक के दौरान लव गिल मैं करूं तो साला कैरेक्टर
धीला गाना गानी है, जिसके बाद स्काउट ओपी लव गिल को लेकर भद्दा कमेंट करते हैं। स्काउट ओपी की इस हरकत के बाद घर का माहौल काफी गंभीर हो जाता है।
इस वीकेंड का वार में सलमान खान माही विज से लव गिल को होम ब्रेकर बोलने वाले मुद्दे को लेकर भी बात कर सकते हैं। बीते हफ्ते में इस बात का खुलासा होता है कि माही विज ने लव गिल को होम ब्रेकर बोला था, जिसके बाद माही और लव के बीच में जुबानी जंग छिड़ जाती है।
इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अरिश्फा खान की कैप्टेनेंसी गंवाने वाली बात को लेकर भी घरवालों से सवाल करते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल, अरिश्फा की कैप्टनेंसी से परे
शान होकर सभी घरवाले जानबूझकर बिग बॉस के नियम उल्लंघन करते है, जिसके परिणामस्वरुप अरिश्फा को अपनी कैप्टनेंसी से हाथ धोना पड़ता है।