नीतीश राजपूत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान की बिग बॉस 20 में नीतीश राजपूत की एंट्री! रिसर्च बेस्ड वीडियो से चर्चा में आए यूट्यूबर

Nitish Rajput Controversy: यूट्यूबर नीतीश राजपूत के बिग बॉस 20 में शामिल होने की चर्चा हैं। रिसर्च बेस्ड वीडियो पर बेबाक राय के लिए मशहूर नीतीश हाल ही में SSC परीक्षा विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे।

सोनाली झा

Nitish Rajput Bigg Boss 20: सोशल मीडिया की दुनिया में अपने रिसर्च आधारित वीडियो और बेबाक राय के लिए पहचान बनाने वाले यूट्यूबर नीतीश राजपूत इन दिनों एक नई वजह से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह जल्द ही सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके नाम की चर्चा ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

नीतीश राजपूत ने पिछले कुछ वर्षों में यूट्यूब पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सामाजिक मुद्दों, समसामयिक घटनाओं और युवाओं से जुड़े विषयों पर गहन रिसर्च के साथ वीडियो बनाते हैं। ऐसे में अगर वह बिग बॉस के घर में प्रवेश करते हैं तो दर्शकों को उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है। फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि स्क्रीन पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने वाले नीतीश रियलिटी शो के दबाव और चुनौतियों को किस तरह संभालेंगे।

एसएससी विवाद के बाद बढ़ी चर्चा

हाल ही में नीतीश राजपूत उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एसएससी परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर वीडियो बनाकर कई सवाल उठाए थे। उनके वीडियो ने छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बड़ी बहस छेड़ दी थी। बाद में यह मामला कानूनी विवाद तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडुक्विटी टेक्नोलॉजीज ने उनके खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये के मानहानि दावे की बात कही थी। हालांकि नीतीश अपने पक्ष पर कायम रहे।

इन नामों के साथ जुड़ रहा है नाम

'बिग बॉस 20' के संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में नीतीश राजपूत के अलावा कई चर्चित नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें कुशल तंवर यानी गुल्लू, खुशी दुबे, शेंटी शर्मा, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, आरिश्फा खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, काजी तौकीर, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती जैसे नाम चर्चा में हैं।

सलमान खान फिर संभालेंगे कमान

रियलिटी शो के इस नए सीजन में एक बार फिर सलमान खान होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि शो 6 सितंबर 2026 से शुरू हो सकता है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ती चर्चाओं ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अगर नीतीश राजपूत वास्तव में बिग बॉस 20 का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से टेलीविजन की दुनिया में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। अब फैंस आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद फिर बिगड़ी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना

Ram Mandir Trust: जितेंद्र मिश्रा ने संभाला CEO का पदभार, कहा- राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की करेंगे सेवा

थप्पड़ मारे, कुर्ता फाड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेता को पीटा, राजस्थान में बवाल पर पार्टी का एक्शन

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर बवाल, भारत ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम