Bigg Boss 20: पहले ही दिन नकुल ढूल हुए घर से बेघर
नकुल ढूल और गूल्लू के बीच हुई हाथापाई, बिग बॉस का बड़ा फैसला
कौन हैं मिट्ठू डॉन नकुल ढूल, जिनकी एंट्री के बाद मचा बवाल?
Bigg Boss 20 Nakul Dhull Eviction: कलर्स टीवी के ओजी रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज का एपिसोड ताबड़तोड़ एंटरटेनिंग होने वाला है। हाल ही में बिग बॉस के घर में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री होते हुए देखने के लिए मिलेगी।
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान को टीवी एक्टर मनीष गोयल का बतौर वाइल्ड कार्ड स्वागत करते हुए देखने के मिला था। मनीष गोयल के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर नकुल ढूल ने भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हो गई थी।
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में रविवार को कंटेंट क्रिएटर नकुल ढूल ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। एंट्री लेने के बाद उन्होंने खुद को एक केमिस्ट्री टीचर बताया था। हालांकि उनकी एंट्री से शो के कंटेस्टेंट गूल्लू उर्फ कुशल तंवर के होश उड़ जाते हैं। दरअसल, दोनों के बीच बिग बॉस से पहले ही कुछ पंगा होने की बात सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले नकुल ढूल की एंट्री के कुछ देर बाद ही शो से विदाई हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नकुल ढूल और काजी तौकीर के बीच कुछ बात हो रही होती है। उसी दौरान काजी स्कॉउट ओपी को लेकर कुछ कहते है, तभी नकुल काजी से कहते है, स्कॉउट के सामने बोल ना, उसको बुलाकर लाता हूं। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। कुछ देर बाद ही गूल्लू आता है और नकुल ढूल से दूर होकर बात करने के लिए कहता है, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इसके बाद बिग बॉस ऐलान करते है कि नकुल ने पहले झगड़े की शुरुआत की थी और उन्होंने पहले हाथापाई की थी, इसीलिए वो शो से बेघर होते हैं।
नकुल ढूल को इंटरनेट पर मिट्ठू डॉन के तौर पर जाना जाता है। वो हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। नकुल ढूल ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया हैं। वह अपने व्यंग्यात्मक ह्यूमर (सार्काज्म), राजनीतिक और रोजमर्रा की स्थितियों पर कमेंट्री और मीम्स वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 1.4 मिलियन (14 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।