मैरी कॉम और माही विज (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: खाने को लेकर बिग बॉस के घर में छिड़ा घमासान, माही ने लगाया मैरी कॉम पर इल्जाम

Bigg Boss 20 के अपकमिंग एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर तीखी बहस देखने को मिलेगी। माही ने मैरी पर किचन पॉलिटिक्स का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

अपूर्वा नायक

Maahi Vij Vs Mary Kom Bigg Boss 20: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस के आने वाले हफ्ते में घरवालों के अलग ही तेवर दिखायी देने वाले है। यही नहीं शो में कंटेस्टेंट के समीकरण भी बदलते हुए नजर आ रहे है।

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से टीवी एक्ट्रेस माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर बहस छिड़ती हुई नजर आने वाली है। एक्ट्रेस माही विज बॉक्सिंग वर्ल्ड चैपिंयन मैरी कॉम पर किचन पॉलिटिक्स करने जैसा गंभीर इल्जाम लगाने वाली है।

माही विज ने लगाया मैरी कॉम पर किचन पॉलिटिक्स का आरोप

बिग बॉस 20 में नजर आ रही एक्ट्रेस माही विज को शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते समय मैरी कॉम पर गंभीर आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। जियो हॉटस्टार पर देखे गए लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, माही विज मैरी कॉम पर किचन पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाती है।

खाना खाते हुए माही विज को आती है शर्म

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज कहती है कि मेरी मां की कसम मुझे खाना खाते हुए शर्म आती है, मेरे हलक से खाना नहीं उतरता। आगे माही कहती है कि किचन पॉलिटिक्स बहुत चलती है। माही कहती है कि मैंने मैरी को ये कहते हुए सुना है कि तुम तो मेरे दोस्त हो मैं तुमको तो मैं और खाना दूंगी। इसके बाद माही विज कहती है कि मैरी कॉम कभी उनकी रोटी पर घी भी नहीं लगाती है।

मैरी ने किया पलटवार

माही विज के इन आरोपों को सुनकर मैरी कॉम भी खुद को रोक नहीं पायी। वो भी माही से कहती है कि माही जी ऐसी बात मत बोलो! जब खाना ज्यादा होता है, तो मैंने ज्यादा खाना दिया है। जिसपर माही चिढ़कर चिल्लाओ मत यार कहती है। जिसके बाद मैरी कॉम कहती है कि ये कैसे लोग है, जिसपर माही कहती है कि अपनी भाषा सुधारिए। जिस के बाद मैरी कॉम भी कहती है कि आप पीठ पीछे मेरी बुराई कर रही हो और मुझे कह रही हो चिल्लाओ मत!

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र