बिग बॉस 20 (सौ. Instagram@jiohotstarreality)
मनोरंजन

Bigg Boss का घर बनेगा युद्ध का मैदान, माही-आम्रपाली और अरिश्फा कनिका के बीच होगी जोरदार लड़ाई

Bigg Boss 20: सोमवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस देखने को मिलेगी। आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद होगा, वहीं अरिश्फा-कनिका की लड़ाई भी चर्चा में रहेगा।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Amrapali Maahi Fight: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज के दिन घर के अंदर का माहौल काफी खराब होने वाला है। क्योंकि आज बिग बॉस का घर युद्ध का मैदान बनने जा रहा है।

लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आने के बाद अब सोमवार का एपिसोड और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। जहां घर वाले एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे और ऑडियंस इन झगड़ों का मजा लेगी। जहां एक ओर माही और आम्रपाली की लड़ाई देखने मिल सकती है, तो वहीं दूसरी ओर कनिका मान और अरिश्फा के बीच में भी जोरदार बहस होती है।

कनिका से भिड़ी अरिश्फा

बिग बॉस 20 में आज के दिन की शुरुआत भी लड़ाई-झगड़े के साथ ही होती हुई नजर आने वाली है। जहां कुछ कंटेस्टेंट के सोने पर बिग बॉस का अलॉर्म बज जाता है। जिसके बाद अरिश्फा आसिफ, स्काउट, गूल्लू और कनिका पर सोते रहने का इल्जाम लगाती है। जिसपर कनिका भड़क जाती है और दोनों के बीच में जोरदार बहस छिड़ जाती है। इस झगड़े के बाद अरिश्फा हर बार की तरह थोड़ी इमोशनल हो जाती है।

खाना बनाने को लेकर भिड़ी आम्रपाली-माही

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, आज घर में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच में बहस देखने के लिए मिलने वाली है। इस प्रोमो में माही आम्रपाली को दाल चढ़ाने का ऑर्डर देती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद आम्रपाली माही से कहती है कि उसे उसका काम पता है। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग छिड़ जाती है। आम्रपाली माही को काम ना करने की धमकी तक दे देती है।

आम्रपाली ने खींची गूल्लू की टांग

बिग बॉस के एक और प्रोमो में आम्रपाली दुबे, कनिका मान और गूल्लू के बीच हल्का हंसी-मजाक का माहौल देखने के लिए मिल जाता है। जहां आम्रपाली दुबे गूल्लू के होटल मैनेजमेंट के कोर्स को लेकर उसकी टांग खींचती हुई नजर आ रही है। गूल्लू, कनिका और आम्रपाली के बीच की इस हंसी मजाक को जनता काफी ज्यादा पसंद कर सकती है। हालांकि अब ये देखना और भी ज्यादा दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में आने वाला हफ्ता आगे क्या ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आता है?

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल