जतिन प्रताप सिंह  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में दो नए वाइल्ड कार्ड के बाद अब जतिन प्रताप सिंह की एंट्री? शो में नए चेहरे को लेकर चर्चा तेज

Jatin Pratap Singh Bigg Boss 20: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने खलबली मचा दी है, जिससे फेमस ट्रैवल क्रिएटर जतिन प्रताप सिंह की सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है।

यति सिंह

Highlights

  • जतिन प्रताप सिंह की बिग बॉस 20 में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं।

  • जतिन ट्रैवल, लग्जरी होटल और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

  • जतिन की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

Jatin Pratap Singh Bigg Boss 20 Wild Card Entry: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों हर तरफ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और घर के अंदर रोज नए समीकरण बनते और बिगड़ते दिख रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए शो में वाइल्डकार्ड एंट्री का सिलसिला शुरू किया है।

छोटे पर्दे एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धूल के घर में कदम रखने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और नए नाम को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। डिजिटल दुनिया के जाने-माने ट्रैवल और लाइफस्टाइल क्रिएटर जतिन प्रताप सिंह का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई जतिन प्रताप सिंह की तस्वीर

फैंस के बीच यह चर्चा तब अचानक शुरू हुई जब जतिन प्रताप सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे हाथ में एक ऐसा फोल्डर थामे नजर आ रहे हैं जिस पर साफ-साफ वाइल्डकार्ड लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में 'तथास्तु' शब्द का यूज किया, जो कि इस सीजन में सलमान खान के शो की थीम भी है।

इसके अलावा उन्होंने बैकग्राउंड में सलमान खान का गाना जोड़कर इन अटकलों को और ज्यादा हवा दे दी। इस एक पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस के बीच यह अनुमान लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही रियलिटी शो बिग बॉस के मंच पर नजर आ सकते हैं।

कौन हैं जतिन प्रताप सिंह

दिल्ली के रहने वाले जतिन प्रताप सिंह सोशल मीडिया का एक जाना-मान नाम हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके फैंस की लंबी फेहरिस्त है, जहां उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। वे मुख्य रूप से लग्जरी होटलों, विदेशी दौरों और शानदार जीवनशैली से जुड़े वीडियो अपने दर्शकों के बीच शेयर करते रहते हैं।

शो के मेकर्स की तरफ से मुहर का इंतजार

हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन तमाम चर्चाओं के बीच बिग बॉस शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उनके फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि यह वायरल पोस्ट महज एक पब्लिसिटी स्टंट है या फिर इसमें कोई वास्तविक सच्चाई छिपी है।

बता दें कि वीकेंड का वार के दौरान शो में 2 नए चेहरों की वाइल्डकार्ड एंट्री कराई गई है, जिससे खेल का पूरा गणित बदलता नजर आ रहा है। मनीष गोयल के बाद अब हरियाणा के फेमस सोशल मीडिया क्रिएटर नकुल धुल ने भी घर के अंदर कदम रख लिया है।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल